भाई के तलाक पर तेजस्वी बोले- घर परिवार पर बात हो तो नीतीश से मोदी तक कोई नहीं बचेगा
तेजस्वी यादव ने कहा "ये पब्लिक इंटरेस्ट की बात नहीं है. अगर कल को मैं आपसे पूछूं कि आपके घर किसने खाना बनाया था. आपने या आपकी पत्नी ने? आप क्या बोलेंगे?"

पटना: कल तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी. जिसके बाद मीडिया में इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. आज पटना में अति पिछड़ा सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और तेज प्रताप के भाई तेजस्वी यादव ने मीडिया की अटकलों का जवाब दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा "ये पब्लिक इंटरेस्ट की बात नहीं है. अगर कल को मैं आपसे पूछूं कि आपके घर किसने खाना बनाया था. आपने या आपकी पत्नी ने? आप क्या बोलेंगे?"
तेजस्वी ने कहा कि हमें इन सब पर बहस नहीं करनी चाहिए. देश की चिंता करिए. परिवार की चिंता छोड़ दीजिए. जो भी होगा वो मेरा परिवार जानेगा. अगर घर-परिवार पर टीका-टिप्पणी की जाने लगे तो नीतीश कुमार से लेकर नरेंद्र मोदी तक नहीं बचेंगे. ये पारिवारिक मामला है, इससे आपका क्या लेना-देना.
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा "हम पब्लिक इंटरेस्ट की बात करते हैं. मगर ये लोग दिखाने लगे हैं कि दूसरे के घर क्या हो रहा है. लोग बिग बॉस ज्यादा देखने लगे हैं. हम लोगों का पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारी पर है.जब तक निकम्मी सरकार को उखाड़ेंगे नहीं, चैन से नहीं बैठेंगे. ये कल पटना में पुलिस लाइन में हुई घटना को दिखा रहे थे शाम को कुछ और दिखाने लगे. हम पब्लिक इंटरेस्ट की बात करते हैं. इधर उधर की नहीं."
बीते रोज खबर आई थी की लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए पटना की एक फैमिली कोर्ट में अर्जी दायर की है. जैसे ही ये खबर मीडिया में आई इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. ये भी कहा था जा रहा था की ऐश्वर्या की वजह से दोनों भाईयों में मनमुटाव पैदा हो गया था.
यह भी देखें:























