एक्सप्लोरर

विशेष राज्य को लेकर तेजस्वी का नीतीश पर हमला, कहा- नौटंकी छोड़िए, आंखों में आंख डाल बात करिए

जेडीयू ने साफ कहा कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक है और वे इसे लेकर रहेंगे, वहीं आरजेडी ने इस पर चुटकी ली है.

नई दिल्ली: कल यानी शनिवार को खबर आई थी कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने से तमतमाई जेडीयू ने अब आंदोलन करने का एलान किया है. एबीपी न्यूज़ की इसी खबर के हवाले से अब लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने भोजपुरी में लिखा है कि ई बताइये, किससे हक़ लेकर रहेंगे जी? ट्रम्प से, पुतिन से अथवा शी जिनपिंग से...??

क्या ट्वीट किया तेजस्वी यादव ने ? तेजस्वी यादव ने लिखा, ''ई बताइये, किससे हक़ लेकर रहेंगे जी? ट्रम्प से, पुतिन से अथवा शी जिनपिंग से...?? साहब, ये नौटंकी, ड्रामेबाज़ी और अदाकारी छोड़िए. चंद्रबाबू नायडू की तरह रीढ़ की हड्डी सीधी रख आँखों में आँख डाल बात करिए. कुछ आंखों में पानी बचा है कि नहीं या बिहारियों को टोटल बुरबक (बेबकूफ) समझ लिया है?''

जेडीयू ने कल क्या कहा था? जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने साफ कहा कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक है और वे इसे लेकर रहेंगे. संजय सिंह ने कहा, "जब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता हमारा आंदोलन जारी रहेगा. कौन क्या बोलता है, कौन क्या करता है इससे हमलोगों को मतलब नहीं है. प्रधानमंत्री जी क्या बोल रहे हैं, बिहार कैबिनेट के मंत्री क्या बोल रहे हैं. 2006 में विधानमंडल में सर्वसम्मति से सभी दलों ने इस पर मुहर लगाने का काम किया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए क्योंकि बिहार एक पिछड़ा राज्य है.''

कल भी आरजेडी ने ली थी चुटकी संजय सिंह के बयान के बाद आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने यह कहते हुए चुटकी ली कि जब केंद्र बीजेपी की सरकार है तो अब वो किससे मांग करे रहे हैं. मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "नीतीश कुमार जी को बताना है कि प्रधानमंत्री जी ने कल पार्लियामेंट में स्पष्ट रूप से कह दिया. डबल इंजन की सरकार तो डिरेल हो गयी. अब यह स्पष्ट है कि नीतीश कुमार जी को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने वाला. बिहार की 11 करोड़ जनता के लिए राजनीति करते हैं तो केंद्र की सरकार से समर्थन वापस लीजिए और गठबंधन तोड़िए, जिस तरह से चंद्रबाबू नायडू ने किया था.''

बीजेपी दे रही गोलमोल जबाव बीजेपी के विधायक और युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार को जो लाभ दे रहे हैं तो जाहिर है उसमें विशेष राज्य का दर्जा समाहित हो गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इसका पुरजोर सर्मथन किया है. विशेष आयोग की टीम आएगी तो बीजेपी और बिहार सरकार के लोग उसमें यह मांग विशेष रूप से रखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget