एक्सप्लोरर

NRC मुद्दा: तेजस्वी ने कहा, अगर हमारे देश के NRI के साथ ऐसा होगा तो कहां जाएंगे?

तेजस्वी यादव ने कहा, ''अगर हमारे देश के जितने एनआरआई विदेशों में हैं, उनके साथ अगर ऐसा व्यवहार होता है तो वे कहां जाएंगे.''

पटना: एनआरसी मुद्दे पर पूरे देशभर में चर्चा हो रही है. इस बीच बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि वे कुछ दिनों में इस मामले पर अपना पक्ष रखेंगे. उन्होंने कहा कि इसमें क्या प्रावधान (क्लाउजेज) हैं, ये सब देखने के बाद ही कुछ कहना उचित होगा, लेकिन सबसे बड़ी बात इंसानियत की होती है. उन्होंने कहा कि इंसानियत से बड़ा और कुछ नहीं होता.

तेजस्वी यादव ने कहा, ''अगर हमारे देश के जितने एनआरआई विदेशों में हैं, उनके साथ अगर ऐसा व्यवहार होता है तो वे कहां जाएंगे. बीजेपी की सोच के चलते दलितों को उनका अधिकार नहीं दिया जाता है. इंसानियत को देखते हुए क्या-क्या सही रहेगा, सुरक्षा को देखते हुए हम क्या स्टैंड लेंगे, अध्ययन के बाद ही कह पाएंगे.''

आरजेडी नेता ने कहा कि हमारे देश के राष्ट्रपति रहे फकरुद्दीन साहब के परिवार का नाम भी इस लिस्ट में नहीं है. संसद में बहस चल रही है. देखिए कौन क्या कहता है. हम अपने सांसदों से भी बात करेंगे, उनकी क्या राय है. उसके बाद हम अपनी पार्टी का ऑफिशियल बयान देंगे. संसद में अमित शाह के बयान पर तेजस्वी ने कहा कि वे उनसे पूछना चाहते हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे.

क्या कहता है एनआरसी का फाइनल ड्राफ्ट?

असम में सोमवार को नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन की दूसरी ड्राफ्ट लिस्ट का प्रकाशन कर दिया गया. जिसके मुताबिक कुल तीन करोड़ 29 लाख आवेदन में से दो करोड़ नवासी लाख लोगों को नागरिकता के योग्य पाया गया है, वहीं करीब चालीस लाख लोगों के नाम इससे बाहर रखे गए हैं. NRC का पहला मसौदा 1 जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें 1.9 करोड़ लोगों के नाम थे. दूसरे ड्राफ्ट में पहली लिस्ट से भी काफी नाम हटाए गए हैं.

बोरवेल में गिरी बच्ची के लिए प्रार्थना करते हैं, वो जल्द बाहर आए: तेजस्वी यादव

उधर बिहार के मुंगेर जिले में बोरवेल में बच्ची के गिरने की घटना पर उन्होंने कहा, ''हम प्रार्थना करते हैं कि बच्ची स्वस्थ्य हो. वह सुरक्षित बाहर निकलकर अपने माता-पिता के गोद में जल्द से जल्द खेले. इस दृश्य का हम लोगों को इंतजार है. ये बड़ा दुखद लगता है कि ऐसी घटनाओ में खासतौर पर बच्चे ही शिकार होते हैं. जब भी निर्माण कार्य होता है तो प्रशासन को अपनी निगरानी में पूरा करा लेना चाहिए. जिस जगह घनी आबादी है, पता है कि वहां बच्चे खेलते -कूदते हैं, और उसमें गिर जाते हैं. दूसरे राज्यो में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं. कहीं ना कहीं से हम सब लोगों की गलती है कि घटनाओं के बाद भी नहीं सीखते हैं. कामना है कि बच्ची सुरक्षित बाहर निकल जाए. ये जितने हादसे हो रहे हैं, इससे हम कुछ सीखें.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: 20 जुलाई को हुई हिंसा का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR 
CJP प्रोटेस्ट: 20 जुलाई को हुई हिंसा का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR 
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट के बीच फैसला, दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें
दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट के बीच फैसला, दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget