एक्सप्लोरर

विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा

यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी में पहला मैच खेलेंगे, जिसके लिए वह टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं. उन्हें विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया. मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने इसके कारण का खुलासा किया.

यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र के पहले मैच की तैयारी कर रहे हैं, हालांकि नेशनल ड्यूटी के कारण वह दूसरे मैच में नहीं खेलेंगे. अभ्यास करते हुए उनकी एक वायरल तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है, जिसमें वह विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने गुरुवार को पीटीआई से बात करते हुए बताया कि 'भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल बैटिंग और लेग-स्पिन के अलावा बैक-अप स्किल के तौर पर विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं."

रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला सत्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. मुंबई का पहला मैच चंडीगढ़ के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में है. यशस्वी जायसवाल इस मैच में खेलेंगे, लेकिन नेशनल टीम के मैचों के चलते मुंबई के लिए दूसरा मैच नहीं खेल पाएंगे. मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने पुष्टि करते हुए बताया कि जायसवाल विकेटकीपिंग क्यों कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने विकेटकीपिंग का अभ्यास इसलिए शुरू किया क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें अपने खेल में कुछ और स्किल जोड़ने की जरूरत है, क्योंकि अभी बहुत ज्यादा कॉम्पिटिशन है. मुझे उनके इरादों के बारे में पक्का नहीं पता, लेकिन अभी वह बहुत प्रैक्टिस कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि अगर वह प्रैक्टिस करते रहेंगे, तो उन्हें इसकी आदत हो जाएगी."

यशस्वी जायसवाल को सिमित ओवरों के क्रिकेट में अभी बहुत ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं. उन्होंने आखिरी वनडे जून में अफगनिस्तान के खिलाफ खेला था, वो विराट कोहली के रिप्लेसमेंट बनकर टीम में आए थे. अपने आखिरी वनडे में उन्होंने शतक (110) जड़ा था. ऐसे में लगता है कि यशस्वी अपनी स्किल में विकेटकीपिंग को भी जोड़ना चाहते होंगे.

यशस्वी जायसवाल क्रिकेट करियर

24 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए 31 टेस्ट, 6 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश 2612, 285 और 723 रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 7, वनडे में 2 और टी20 में 1 शतक लगाया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 53 मैचों की 97 पारियों में 4968 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें- रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से बाहर, वैभव नहीं ये खिलाड़ी लेगा जगह!
ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से बाहर, वैभव नहीं ये खिलाड़ी लेगा जगह!
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला
113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget