एक्सप्लोरर

बिहार ट्रिपल मर्डर केस: तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर वीडियो किया जारी, कहा- तीन दिन में अरेस्ट हो विधायक

बिहार ट्रिपल मर्डर केस को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर वीडियो जारी किया है.तेजस्वी यादव ने तीन दिन में विधायक को अरेस्ट किए जाने की मांग की है.

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आज बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है. गोपालगंज में 24 मई को हुई हत्या को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में विधायकों के आतंक को फैलने नहीं देंगे.

तेजस्वी यादव ने किया ट्वीट

तेजस्वी ने ट्वीट में लिखा, '' आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, फिर एक बार आपके आतंकी MLA की बर्बरता से एक ही परिवार की 3 अर्थियां एक साथ उठी हैं. एकमात्र बचे घायल गवाह ने आपके MLA को नामित किया है. विनम्रता से कह रहे हैं अगर 3 दिन में इस आतंकी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आप समझियेगा. पुलिस उसे बचा रही है.''

दिन के अंदर विधायक को अरेस्ट करवाइए-तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि जांच के नाम पर लीपापोती मत करवाइए और जनता की अदालत में ना ही लीपापोती का यह खेल अब और चलेगा. नागरिकों की जान इतनी सस्ती नहीं कि जब मर्जी आपके विधायक उन्हें सपरिवार मौत के घाट उतार दें. क्या आपने कभी समीक्षा की है लॉकडाउन में कानून व्यवस्था की क्या दुर्गति हुई है? हम आपके बाहुबली विधायकों को आतंक नहीं फैलाने देंगे. जल्द से जल्द 3 दिन के अंदर विधायक को अरेस्ट करवाइए.

क्या है मामला

बिहार के गोपालगंज में जेपी यादव के परिवार को सरेआम गोलियों से भून दिया गया था. जिसमें जेपी यादव के बुजुर्ग मां-बाप के बाद सोमवार को घायल भाई की मौत हो गयी. जबकि जख्मी जेपी यादव को इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है. वहीं पुलिस ने इस मामले में जेपी यादव के बयान पर जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय, विधायक के बड़े भाई सतीश पांडेय, भतीजे जिला पार्षद अध्यक्ष मुकेश पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सतीश पांडेय और मुकेश पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

 पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प

एक ही परिवार के तीन अर्थियां निकलते ही रूपनचक गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई. गोपालगंज के एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि इस ट्रिपल मर्डर के आरोप में सतीश पांडेय और उसके बेटे जिला पार्षद के अध्यक्ष मुकेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन दोनों से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया. जबकि जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के हथुआ स्थित आवास के बाहर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

चश्मदीद का क्या कहना है

विजय यादव, मृतक के भाई ने कहा कि मुकेश पांडेय अपने पांच कुख्यात अपराधियों के आये और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. यहां पर हमारे घर से सभी सदस्य थे, उनपर फायरिंग करने लगे. हमारा भाई तो सामाजिक कार्यकर्ता था. उनसे कोई विवाद था नहीं. अब रिजन क्या है मालूम नहीं, लेकिन राजनीतिक साजिश है.

गोपालगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि सूचना हमको मिली कि रूपनचक गांव में अज्ञात अपराधी आये और एक परिवार के सदस्यों को गोली मारकर भाग गए. पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तो एक महिला और उनके पति की मौत हो चुकी थी.

किनकी हुई मौत

रूपनचक गांव के रहनेवाले महेश चौधरी (70) और इनकी पत्नी संकेशिया देवी (65) बतायी जा रही है. वहीं शांतनम चौधरी (36) और जेपी यादव (30) को घायल अवस्था में गोपालगंज सदर अस्पताल में लाया गया. जहां घायल की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है. घटना की वजह राजनीतिक साजिश बतायी जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Bihar Board Matric Result: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, 80.59% रहा मैट्रिक रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Uber ने 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, कोरोना संकट के चलते लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकत में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकत में रहो
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, केसी वेणुगोपाल ने जानी पिछली हार की वजहें
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, केसी वेणुगोपाल ने जानी पिछली हार की वजहें
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget