एक्सप्लोरर

न तो परिवार में कोई समस्या है और न आरजेडी में: तेजप्रताप यादव

तेजप्रताप इससे पहले भी परिवार में किसी तरह के मनमुटाव की खबरों को खारिज करते रहे हैं. वे खुद को 'बलराम' और छोटे भाई तेजस्वी यादव को 'कृष्ण' बता चुके हैं.

नई दिल्ली: सोमवार को लालू यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद ने एक कार्यक्रम में कहा कि उनके परिवार में भाई-भाई में मनमुटाव है. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया है. मीसा ने कहा कि उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होने और सारे मतभेद भूल जाने के लिए कहा था. यह बयान उनके परिवार के लिए नहीं था.

अब इसपर लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा कि न ही लालू परिवार में कोई समस्या है और न ही उनकी पार्टी आरजेडी में कोई दिक्कत है. तेजप्रताप यादव ने ट्वीट किया, ''लालू परिवार में फूट की तलाश करने में विरोधियों से लेकर मीडिया तक को बहुत रस मिलता है. आप मुग़ालते में रहें, हमें खुशी होगी. लेकिन भारी निराशा हाथ लगने वाली है. क्योंकि न तो लालू परिवार में कोई समस्या है और न राजद परिवार में. बिहार ने मन बना लिया है असुरों को बाहर फेंकने का.''

तेजप्रताप इससे पहले भी परिवार में किसी तरह के मनमुटाव की खबरों को खारिज करते रहे हैं. वे खुद को 'बलराम' और छोटे भाई तेजस्वी यादव को 'कृष्ण' बता चुके हैं. याद हो कि बीते महीने सितंबर में राबड़ी देवी के घर पर आरजेडी की एक बैठक हुई थी और घर में होने के बावजूद तेजप्रताप इसमें शामिल नहीं हुए थे. इसको लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने निशाना साधते हुए कहा था कि लालू के परिवार में 'महाभारत' की शुरुआत हो चुकी है. वहीं तेजस्वी यादव ने बैठक को लेकर कहा था कि मथुरा से आने के बाद तेजप्रताप थके हुए थे इसलिए वह मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 11 प्रमुख स्थलों की सुरक्षा BSAP के हवाले
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 11 प्रमुख स्थलों की सुरक्षा BSAP के हवाले
ग्रेटर नोएडा: पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget