एक्सप्लोरर

चमकी बुखार: तेज प्रताप का नीतीश पर निशाना, कहा- मासूमों की जान बचाना सुशासन की जिम्मेदारी

राज्य में चमकी बुखार के कारण बच्चों की मौत थम नहीं रहा है. आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. अस्पताल में मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा है कि बेड कम पड़ रहे हैं. एक बेड पर 2-3 बच्चों को रखा जा रहा है.

पटनाः बिहार में चमकी बुखार या एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) बीमारी का कहर लगातार जारी है. इस बुखार के कारण अबतक 93 बच्चों की मौत हो चुकी है. बच्चों की मौत को लेकर तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को घेरा है. उन्होंने कहा कि कुछ भी कीजिए इन बच्चों को बचा लीजिए.

तेज प्रताप ने कहा, ''सुशासन बाबू, माना कि ये 5-10 वर्ष के मासूम बच्चे किसी दल के वोटर नहीं हैं लेकिन क्या इन सैकड़ों मासूमों की जान आपके सुशासन की जिम्मेदारी नहीं हैं? नीतीश बाबू हम राजनीति बाद में कर लेंगे अभी इन मासूमों की जिंदगी ज्यादा जरूरी है. कुछ भी कीजिए इन बच्चों को बचा लीजिए.''

तेज प्रताप ने कहा, ''मासूम बच्चों की किलकारियां उनके मां-बाप की चीख में बदलते जा रही है. सुशासन बाबू अब भी आप सो रहे हैं.'' बता दें कि तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से विधायक हैं.

नहीं थम रही है मौत

बता दें कि राज्य में चमकी बुखार के कारण बच्चों की मौत थम नहीं रही है. अस्पताल में मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा है कि बेड कम पड़ रहे हैं. एक बेड पर 2-3 बच्चों को रखा जा रहा है.

राज्य में बीमारी पर अभी तक काबू नहीं पाया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी हॉस्पिटल पहुंचकर वहां का जायजा ले चुके हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और डॉक्टरों को इस भयंकर बीमारी से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश देने के साथ एईस से पीड़ित बच्चों के जल्द स्वस्थ होने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है. चमकी बुखार का कहर: मुजफ्फरपुर में 93 बच्चों की मौत, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने दिया सभी संभव मदद का आश्वासन बिहार में नहीं रुका चमकी बुखार का कहर ! अब तक 93 बच्चों की हुई मौत, देखिए ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड को धमकी, 'घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा'
शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड को धमकी, 'घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget