एक्सप्लोरर

बाराबंकी: सुबह आठ बजे तक स्कूल पहुंचकर सेल्फी भेजें टीचर, वरना कट जाएगी सैलेरी

बाराबंकी में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश दिया है कि टीचर सुबह आठ बजे तक स्कूल पहुंच कर अपनी सेल्फी भेजें. जो टीचर सेल्फी नहीं भेजेंगे उनका वेतन काटा जाएगा.

बाराबंकी: जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने अधिकारक्षेत्र में आने वाले सरकारी स्कूलों के लगभग 7,500 शिक्षकों को आदेश दिया है कि वे हर रोज समय पर विद्यालय पहुंचें और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विभाग को कक्षा से अपनी सेल्फी भेजें. आदेश में अध्यापकों से सख्त लहजे में कहा गया है कि कक्षा से सेल्फी न भेजने वालों का संबंधित दिन का वेतन काटा जाएगा.

उल्लेखनीय है कि समय पर स्कूल न पहुंचने पर पिछले दिनों में करीब 700 शिक्षकों का वेतन कट चुका है. नयी व्यवस्था को ‘सेल्फी अटेंडेंस मीटर’ नाम दिया गया है. इसके जरिए स्कूल पहुंचते ही अध्यापकों को एक सेल्फी क्लिक कर बेसिक शिक्षा अधिकारी के वेबपेज पर पोस्ट करनी होती है. इससे उनकी उपस्थिति दर्ज हो जाती है. सेल्फी अपलोड करने की समयसीमा सुबह आठ बजे की है.

हालांकि कुछ शिक्षकों ने इस आदेश पर अपना तर्क रखा है. उनका कहना है कि अधिकारी स्कूलों में इंटरनेट की धीमी गति और नेटवर्क संबंधी समस्या को नहीं समझते हैं. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वी पी सिंह ने कहा कि सेल्फी प्राप्त करने और प्रमाणन की पूरी प्रक्रिया ‘ऑटोमेटेड सिस्टम’ में है.

उन्होंने कहा, अध्यापकों से कहा गया है कि अगर वे आठ बजे तक अपनी सेल्फी पोस्ट नहीं करते हैं तो उनका पूरे दिन का वेतन कटेगा. गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों के दोबारा खुलने पर नयी प्रणाली लागू होने के बाद से अब तक 700 शिक्षकों का वेतन कट चुका है.

शिक्षा अधिकारियों के सामने ऐसे कई मामले आए जब शिक्षक कक्षा से गायब रहते थे और वेतन कटने से बचने के लिए अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को छात्रों को पढ़ाने के लिए भेज देते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार की सियासत का बड़ा दिन, अनंत सिंह का ऐलान- नीतीश बिहार में नहीं रहेंगे, हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे
बिहार की सियासत का बड़ा दिन, अनंत सिंह का ऐलान- नीतीश बिहार में नहीं रहेंगे, हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे
Rajya Sabha Election 2026 Live: हरियाणा में हिमाचल से लौट आए कांग्रेस विधायक, कुछ देर में करेंगे वोटिंग, बिहार और ओडिशा में भी क्रॉस वोटिंग की आशंका
Live: हरियाणा में हिमाचल से लौट आए कांग्रेस विधायक, कुछ देर में करेंगे वोटिंग, बिहार और ओडिशा में भी क्रॉस वोटिंग की आशंका
बिहार राज्यसभा चुनाव: अनंत सिंह किसको वोट करेंगे? जेल से विधानसभा पहुंचे नेता ने कर दिया खुलासा
बिहार राज्यसभा चुनाव: अनंत सिंह किसको वोट करेंगे? जेल से विधानसभा पहुंचे नेता ने कर दिया खुलासा
UP Weather: यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
बिहार राज्यसभा चुनाव: अनंत सिंह किसको वोट करेंगे? जेल से विधानसभा पहुंचे नेता ने कर दिया खुलासा
बिहार राज्यसभा चुनाव: अनंत सिंह किसको वोट करेंगे? जेल से विधानसभा पहुंचे नेता ने कर दिया खुलासा
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
Ice Melting In Space: अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां, वीडियो वायरल
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां
Embed widget