एक्सप्लोरर

भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय : छात्रों के फीडबैक पर तैयार होगा 'टीचर्स' का रिपोर्ट कार्ड

विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए एक फीडबैक पोर्टल तैयार किया गया है. इसकी मदद से अलग-अलग पाठयक्रमों में पढ़ा रहे शिक्षकों का फीडबैक लिया जाएगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक नई कवायद शुरू की है. इस कवायद में विश्वविद्यालय के छात्रों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर तय किया जाएगा कि शिक्षक कक्षाओं में सही ढंग से पढ़ा रहे हैं या नहीं. जिससे कक्षाओं से गायब रहने वाले शिक्षकों पर नकेल कसने में कामयाबी मिलेगी.

विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए एक फीडबैक पोर्टल तैयार किया गया है. इसकी मदद से अलग-अलग पाठयक्रमों में पढ़ा रहे शिक्षकों का फीडबैक लिया जाएगा. इस पोर्टल पर एक फार्म होगा जिसमें कोर्स, वर्ष भरने के साथ ही शिक्षक का नाम भी भरना होगा. इसके बाद छात्र विभिन्न पैरामीटर पर उनकी रैंकिंग करेंगे.

अधिकारी के मुताबिक इस रैंकिंग के माध्यम से लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस पोर्टल के लागू होने से पहले ही शिक्षकों के भीतर खलबली मच गई है.

विश्वविद्यालय स्तर पर इस पोर्टल को तैयार करने की जिम्मेदारी आईटी विभाग के डीन प्रो. आर. ए. खान को मिली है. खान के मुताबिक पोर्टल लगभग पूरी तरह से तैयार हो गया है और जल्द ही इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दिया जाएगा. इसके बाद हर विभाग के विभागाध्यक्ष शिक्षकों की परफार्मेंस का रिव्यू विद्यार्थियों से मिले फीडबैक के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद यह रिपोर्ट विश्वविद्यालय के कुलपति को भेजी जाएगी.

पोर्टल की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रो. खान ने बताया कि विश्वविद्यालय की तरफ से इस फार्म में लगभग दो दर्जन बिंदु शामिल किए गए हैं. जैसे कि शिक्षक क्लास में कितना आते हैं, मोड ऑफ टीचिंग, उनका व्यवहार सहित कई बिंदु शामिल किए गए हैं. हर विकल्प के आगे एक्सीलेंट, वेरीगुड, गुड और खराब का विकल्प शामिल किया गया है.

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. सी. सोबती ने स्वीकार किया कि इस तरह की कवायद शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए यह कदम उठाया गया है. इससे विभागीय स्तर पर काफी सुधार होने की उम्मीद है.

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक शिक्षकों का फीडबैक देने वाले विद्यार्थियों की पहचान गुप्त रखी जाएगी. फार्म भरने के बाद विद्यार्थी की व्यक्तिगत जानकारी को छुपा लिया जाएगा ताकि शिक्षकों को विद्यार्थियों के बारे में जानकारी न मिल सके. शिक्षक अगर चाहेगा भी तो वह यह पता नहीं कर पाएगा कि किस विद्यार्थी ने उसे क्या रैंकिंग दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget