एक्सप्लोरर

ताजियों को हाइवे पर रखकर ताजियेदारों ने लगाया जाम, 6 घंटे चले प्रदर्शन ने उड़ाए प्रशासन के होश

बरेली में मोहर्रम के ताजिये निकालने को दौरान जमकर हंगामा हुआ. ताजियेदारों ने नेशनल हाइवे 24 पर ताजिये रखकर जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगे. करीब 6 घण्टे तक हाइवे पर जाम लगा रहा.

बरेली: मोहर्रम के ताजिये निकालने को दौरान जमकर हंगामा हुआ. ताजियेदारों ने नेशनल हाइवे 24 पर ताजिये रखकर जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगे. करीब 6 घण्टे तक हाइवे पर जाम लगा रहा. कैंट थाना क्षेत्र स्थित नकटिया चौकी के पास नेशनल हाइवे 24 पर कल शाम हजारों ताजियेदारों ने जमकर प्रदर्शन किया. हाइवे पर ताजिये रखकर पुलिस, प्रसासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. ताजियेदारों की हजारों की संख्या देख आला अफसरों के होश उड़ गए. बरेली से लेकर लखनऊ तक फोन घनघनाने लगे. सरकार पूरे मामले पर नजर बनाई रही और लगातार लखनऊ से बरेली के अफसरों से अपडेट लिया जाता रहा. हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए कि पूरे जिले का फोर्स नकटिया बुला लिया गया. इसके अलावा आरएएफ और पीएसी को भी बुला लिया गया. लेकिन इतना सबकुछ होने के बावजूद ताजियेदार हाइवे से हटने को तैयार नहीं हुए. और शाम 6 बजे से लेकर रात 12 बजे तक हाइवे को बंधक बनाकर रखा. ताजियों को हाइवे पर रखकर ताजियेदारों ने लगाया जाम, 6 घंटे चले प्रदर्शन ने उड़ाए प्रशासन के होश आखिर ताजियेदारों ने क्यों किया ऐसा दरअसल कलारी गांव के ताजियों को विवादित गांव खजुरिया से होकर निकालने को लेकर विवाद था. ग्रामीणों का कहना था कि कलारी के ताजिये हमेशा से हिंदू बाहुल्य गांव खजुरिया ब्रम्हनान से होकर निकलते है. लेकिन खजुरिया के ग्रामीणों का कहना है ये नई परम्परा है जिसे हम नहीं पड़ने देंगे. खजुरिया के ग्रामीणों ने रास्तों पर मिट्टी भरी ट्रालियां रख कर रोड बन्द कर दिया. जैसे ही अधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने क्रेन से ट्रालियों को हटवाया और विरोध कर रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया इसके अलावा एक दर्जन ग्रामीणों को गिरफ्तार भी कर लिया. ताजियों को हाइवे पर रखकर ताजियेदारों ने लगाया जाम, 6 घंटे चले प्रदर्शन ने उड़ाए प्रशासन के होश खजुरिया के ग्रामीणों ने क्यों किया विरोध दरअसल खजुरिया के ग्रामीणों को मुस्लिम बाहुल्य गांव उमरिया से कांवड़ नहीं निकालने दी गई थी तभी से ये विवाद चला आ रहा था. यही कारण है कि इस बार मोहर्रम में खजुरिया के ग्रामीणों ने ताजिये नहीं निकलने देने का फैसला किया. हालांकि इसको लेकर सियासत भी जमकर हुई. 2 दर्जन गांव के ताजियेदारों ने हाइवे पर लगाया जाम करीब 2 दर्जन गांव के हजारों लोगों ने हाइवे पर ताजिये लाकर जाम लगा दिया. हाइवे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही मौके पर डीएम वीरेंद्र सिंह और एसएसपी मुनिराज पहुंचे. करीब 6 घण्टे तक हाइवे पर जाम लगा रहा. काफी कहने के बाद लोगों ने सड़क से हटने का निर्णय लिया. जाम करीब 6 बजे शाम को लगा जो रात 12 बजे हटा. वहीं ताजियेदारो का कहना है कि कलारी गांव के ताजिये हमेशा से ही खजुरिया गांव होकर जाते थे लेकिन इस बार उमरिया गांव से कांवड़ नही निकलने दी गई जिस वजह से खजुरिया गांव के लोगों ने ताजिये भी नही निकलने दिए. ताजियों को हाइवे पर रखकर ताजियेदारों ने लगाया जाम, 6 घंटे चले प्रदर्शन ने उड़ाए प्रशासन के होश डीएम ने कहा कुछ गलतफहमियां की वजह से स्थिति हुई तनावपूर्ण वहीं इस मामले में डीएम वीरेंद्र सिंह का कहना है कि ताजियेदारों में कुछ गलतफहमियां थीं. उन्हें ये पता चला था कि कुछ जगह ताजियों को आने नहीं दिया गया है. लेकिन कुछ ताजिये देर से पहुंचे जिसके बाद सभी लोग मान गए और वो शांति पूर्वक अपने अपने घर चले गए. डीएम का कहना है कि सुबह से ही अफवाहों का बाजार गर्म था. जिस वजह से हम और एसएसपी लगातार सभी विवादित जगहों पर गए और सभी जगहों पर शांतिपूर्वक जुलूस निकलवाया है. खुफिया विभाग भी कर चुका था अलर्ट सावन महीने में जब खजुरिया ब्रम्हनान गांव के लोगों को उमरिया गांव के लोगों ने कांवड़ नहीं निकालने दी थी उसी वक्त ग्रामीणों ने ये तय कर लिया था कि वो अब ताजिये भी किसी भी कीमत पर नहीं निकलने देंगे. कांवड़ मामले में बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल कहा था कि कांवड़ उमरिया से ही निकलेगी लेकिन जिला प्रसासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी जिस वजह से कांवड़ यात्रा निरस्त कर दी गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव में BJP को सरप्राइज देंगे अखिलेश यादव? सियासी हलचल तेज
राज्यसभा चुनाव में BJP को सरप्राइज देंगे अखिलेश यादव? सियासी हलचल तेज
दिल्ली में गिरा अधिकतम तापमान, मौसम हुआ ठंडा, जानें मौसम अपडेट
दिल्ली में गिरा अधिकतम तापमान, मौसम हुआ ठंडा, जानें मौसम अपडेट
केतन हत्याकांड: पहले धक्का, फिर सिया ने मारी थी लात, चार्जशीट में बड़ा खुलासा
केतन हत्याकांड: पहले धक्का, फिर सिया ने मारी थी लात, चार्जशीट में बड़ा खुलासा
जम्मू कश्मीर: नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा का ऐलान, बोले- 'पूर्ण राज्य के दर्जे...'
जम्मू कश्मीर: नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा का ऐलान, बोले- 'पूर्ण राज्य के दर्जे...'

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एक्टिंग से राजनीति तक में छोड़ी छाप
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
Embed widget