एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा उपचुनावों में बीजेपी को सभी सीटों पर मिलेगी जीत- स्वतंत्र देव सिंह

यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनने के एक दिन बाद स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन पहले से ही राज्य में बहुत मजबूत है और पार्टी कार्यकर्ता आत्मविश्वास से लबरेज हैं. हम विधानसभा के आगामी उपचुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे.

लखनऊ: अपनी पहली चुनावी परीक्षा में पूरी तरह सफल होने का विश्वास जताते हुये भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य में विधानसभा की रिक्त पड़ी 12 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में पार्टी सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी.

उप्र बीजेपी अध्यक्ष बनने के एक दिन बाद स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, 'पार्टी संगठन पहले से ही राज्य में बहुत मजबूत है और पार्टी कार्यकर्ता आत्मविश्वास से लबरेज हैं. हम विधानसभा के आगामी उपचुनावों में केंद्र की मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार द्वारा किये विकास कार्यो की बदौलत निश्चित ही जीतेंगे. चुनाव जीतने की एक और वजह पार्टी की संगठनात्मक मजबूती भी होगी.'

उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल 2020 में होने वाले जिला पंचायत चुनाव भी पार्टी जीत दर्ज करेगी.

उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर विधायकों के लोकसभा में चुने जाने की वजह से उप चुनाव होने हैं. इसके अलावा हमीरपुर सीट से विधायक अशोक कुमार चंदेल के हत्या के मामले में सजा पाने के कारण यह सीट भी खाली है.

जिन विधानसभा सीटों पर विधायकों के सांसद चुने जाने के कारण उपचुनाव होने हैं उनमें मनिकपुर, इगलास:सु:,जैदपुर:सु:,गंगोह, बलहा:सु:, रामपुर, जलालपुर, प्रतापगढ.,लखनऊ कैंट, गोविंदनगर कानपुर और टूंडला :सु: शामिल हैं.

बीजेपी के नये अध्यक्ष सिंह से जब उनकी कार्ययोजनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'पार्टी की पहली प्राथमिकता सदस्यता अभियान है. हमारा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लायें.'

नवनियुक्त बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं की वजह से ही 2014 के लोकसभा चुनाव, 2017 के विधानसभा चुनाव तथा 2019 के लोकसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की है.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने पिछड़ी जाति के नेता और राज्य सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को कल उप्र बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया था.

सिंह हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश के प्रभारी थे. विधानसभा चुनाव में हालांकि बीजेपी को मध्य प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन पार्टी ने लोकसभा की 29 में से 28 सीटें जीतीं.

मूल रूप से मिर्जापुर जिले के रहने वाले सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे हैं. इसके बाद वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए. उन्हें 1996 में युवा मोर्चा का महामंत्री और 2001 में युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. पार्टी ने उन्हें युवा मोर्चा से मुख्य धारा में लाते हुए वर्ष 2004 में उत्तर प्रदेश बीजेपी का महामंत्री बना दिया.

उन्होंने महेंद्रनाथ पाण्डेय से प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभाली है. पाण्डेय अब केंद्र में मंत्री बन चुके हैं और बीजेपी की 'एक व्यक्ति एक पद' की नीति के तहत उनकी जगह सिंह को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

सिंह को अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने एक बार फिर पूर्वांचल को साधने की दिशा में कदम उठाया है. सिंह को उत्तर प्रदेश के कुर्मी नेताओं में प्रमुख माना जाता है और उन्हें संगठन स्तर पर काम करने का अच्छा अनुभव है.

बीजेपी ने 2012 के विधानसभा चुनाव में सिंह को उरई की कालपी सीट से चुनाव लड़ाया था लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा.

सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों में प्रमुख रणनीतिकार के तौर पर काम किया था.

यूपी: आजम खान के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा रहे हैं योगी- राम गोविंद चौधरी

यूपी: सड़क पर 'नमाज' का 'हनुमान चालीसा' का पाठ कर किया विरोध

यूपी: योगी मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है फेरबदल, 12 सीटों पर होने हैं उपचुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget