एक्सप्लोरर

सुशील मोदी की किताब 'लालू-लीला' का हुआ विमोचन, कहा- लालू ने दोनों बेटों में किया भेदभाव

सुशील मोदी ने कहा, ''सुभाष चन्द्र बोस ने नारा दिया 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' लेकिन लालू का नारा है 'तुम मुझे जमीन दो, मैं तुम्हारा काम करूंगा.''

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी की किताब 'लालू-लीला' का गुरुवार को विमोचन हुआ. ये किताब लालू यादव परिवार की संपत्ति और भ्रष्टाचार को लेकर लिखी गई है. मौका तो था 'लालू-लीला' और जेपी जयंती पर अपनी बात रखने का लेकिन विमोचन के अवसर पर बीजेपी नेताओं ने अलग-अलग अंदाज में अपनी मांग और दर्द का इजहार किया.

बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने तो अपने लिए लोकसभा के टिकट की दावेदारी भी पेश कर दी. वहीं छपरा के सांसद और बीजेपी के तेज तर्रार नेता राजीव प्रताप रूडी का दर्द भी छलक गया. मंत्री प्रेम कुमार को जब किसी ने टोका कि आप लंबा बोल रहे हैं तो प्रेम कुमार ने कहा कि वे प्रैक्टिस कर रहे हैं, 2019 में नरेद्र मोदी को मजबूत करने जाना है. यहां कम बोलते हैं, वहां खूब बोलेंगे. इसके बाद राजीव प्रताप रूडी की बारी आई. उन्होंने सुशील मोदी पर कटाक्ष किया. रूडी ने कहा कि सुशील मोदी देखने में हिम्मत वाले नहीं लगते लेकिन भीतर से मज़बूत हैं. इनसे लड़कर यहां कोई नहीं रह सकता है.

वहीं अपनी किताब 'लालू-लीला' के पुस्तक विमोचन पर सुशील मोदी ने कहा कि वे लालू यादव को काफी समय से जानते हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव से मेरा 48 साल पुराना संबंध है. देशभर में किसी राज्य में लालू जितना ताकतवर कोई नेता नहीं हुआ. कुछ लोग जेल जाने के बाद सुधर जाते हैं लेकिन लालू चारा घोटाले में जेल जाने के बाद भी नहीं सुधरे. लालू आज सबसे बड़े जमींदार हैं. 141 भूखंड, 30 फ्लैट और आधा दर्जन घर हैं. पटना जू में लालू परिवार के मॉल से मिट्टी की सप्लाई हुई. जिसके बाद मिट्टी से मॉल का पता चला. परत-दर-परत 40 से ज़्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस और चार महीने की मेहनत से 141 भू-खण्ड और 30 फ्लैट का रहस्य निकला.

सुशील मोदी ने कहा, ''जैसे चारा घोटाले मामले में लालू यादव को जेल हुआ, मुझे भरोसा है कि रेलवे टेंडर घोटाले में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को भी सजा होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लालू यादव ने अपने दोनों बेटों में भेदभाव किया. छोटे बेटे को ज्यादा और बड़े बेटे को कम दिया.

किताब का जिक्र करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि इसे प्रकाशित करने के लिए कोइ प्रकाशक तैयार नहीं था. आज भी लालू के नाम से खतरा है. प्रभात प्रकाशन को धन्यवाद देता हूं. सुभाष चन्द्र बोस ने नारा दिया 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' लेकिन लालू का नारा है 'तुम मुझे जमीन दो, मैं तुम्हारा काम करूंगा.' डिप्टी सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भ्रष्टाचार का मामला मुद्दा बनेगा.

सुशील मोदी ने कहा कि लालू परिवार आधा दर्जन से ज्यादा बंद पड़ी कंपनियों का शिकार कर मुखौटा कंपनी की आड़ में तेजस्वी यादव 52, तेजप्रताप 28, मीसा भारती 23 और राबड़ी देवी पटना शहर में 43 भूखंड और 30 से ज्यादा फ्लैटों की मालकिन हैं. साइकिल से जिंदगी की शुरूआत करने वाले लालू आज 40 लाख की मर्सिडिज बेंज कार, तेज प्रताप 20 लाख की हार्ले डेविडसन बाइक और 30 लाख की बीएमडब्ल्यू कार के मालिक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget