एक्सप्लोरर

लोगों के निशाने पर आए सुशील मोदी ने कहा- बिहार को कठिन दौर से निकाला है, पटना को भी निकालेंगे

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि जो लोग काम करते हैं उनसे ही लोग अपेक्षा करते हैं. उन्होंने कहा कि कठिन दौर से बिहार को बाहर निकाला है और पटना को भी इस दौर से बाहर निकालेंगे.

पटना: बिहार की राजधानी पटना की हालत को लेकर लोगों के निशाने पर आए राज्य डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पटना को इस कठिन दौर से निकालने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि काम करने वालों से ही लोग अपेक्षा करते हैं. चुनौती को अवसर में बदलेंगे. गौरतलब है कि पटना में जलजमाव को लेकर नीतीश कुमार की सरकार निशाने पर है. सुशील मोदी के खिलाफ भी लोगों में नाराजगी है.

सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ''चुनौती को अवसर में बदलेंगे. समस्याओं का समाधान भी हम ही लोग करेंगे. काम करने वालों से ही लोग अपेक्षा करते हैं. कठिन दौर से बिहार को निकाला है. इस दौर से भी पटना को निकालेंगे.''

उधर आज सुशील मोदी के पड़ोसियों ने उनके आवास का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की. लोगों ने कहा कि जिस इलाके में खुद राज्य के डिप्टी सीएम रहते हों और वही डूब जाए तो इससे बड़े दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है. आक्रोशित लोगों ने जलजमाव से हुए सामान के नुकसान के भरपाई की मांग की और कहा कि अगर सरकार जल्द भरपाई नहीं करती है तो वे आंदोलन करेंगे.

इससे पहले पिछले दिनों सुशील मोदी तब लोगों के निशाने पर आ गए थे जब वे अपने पड़ोसियों की परवाह किए बगैर खुद का रेस्क्यू करवाकर निकल गए थे. सुशील मोदी को उनके आवास से एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया था. इसके उनके पड़ोसियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि मुश्किल घड़ी में सुशील मोदी ने तो पड़ोसी होने का भी फर्ज नहीं निभाया और बिना हमारी परवाह किए अकेले निकल गए.

बता दें कि पटना की हालत को लेकर न सिर्फ विपक्ष बल्कि बीजेपी के ही कुछ नेताओं ने राज्य की सरकार को निशाने पर लिया. खासकर गिरिराज सिंह ने तो नीतीश कुमार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा कि प्रकृति ने नहीं बल्कि सरकार की नाकामी की वजह से पटना डूबा. बाद में जेडीयू ने कहा था कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को गिरिराज सिंह को चुप कराएं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'हम सत्ता परिवर्तन...', रिजीम चेंज को लेकर BJP सरकार पर संजय राउत की दो टूक
'हम सत्ता परिवर्तन...', रिजीम चेंज को लेकर BJP सरकार पर संजय राउत की दो टूक

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget