एक्सप्लोरर

सुशील मोदी का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा- वो जेल जाने से ज़्यादा दिन बच नहीं सकते

सुशील कुमार मोदी ने कहा,'' एक जमाना था कि पशुपालन मंत्री को जेल जाना पड़ा था. आज भी वो जेल में बंद है. लेकिन हमारे सरकार बनने के बाद कोई चारा घोटाला नही हुआ.

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने आज बिहार विधान परिषद में लालू और उनके पूरे परिवार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोगों ने देखा कि कैसे आरजेडी के गुंडों ने विधानसभा में बांह मरोड़ दिया था. मोदी ने कहा कि लालटेन युग चला गया अब फिर से लौटने वाला नहीं है.

लालू के जेल से निकलने की गुंजाइश नहीं

सुशील कुमार मोदी ने कहा,'' एक जमाना था कि पशुपालन मंत्री को जेल जाना पड़ा था. आज भी वो जेल में बंद है. लेकिन हमारे सरकार बनने के बाद कोई चारा घोटाला नही हुआ. कोई अवैध निकासी नही हुई. ये है नीतीश कुमार का सरकार. ये है बीजेपी जदयू की सरकार. महोदय जो चारा घोटाला हुआ उसके अंदर से 11 सौ करोड़ रुपये निकाल लिए गए. अभी लालू जी जेल में बंद हैं. बाहर निकलने की कोई गुंजाइश नही है.

नीतीश कुमार की सरकार में 15 साल काम हुआ

सुशील कुमार मोदी ने कहा,''RJD ने तो न कभी बाढ़ पीड़ितों की सुध ली और न बाढ़ पीड़ितों के आवाज को उठाया. ये बिहार के मुख्यमंत्री ही थे जिन्होंने आपदा पीड़ितों पर 3 हजार 374 करोड़ रुपये खर्च किए.'' लालू यादव के चरवाहा विद्यालय का जिक्र करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा,''ये चरवाहा विद्यालय की बात करते हैं उसे हमने बंद नहीं किया. ये तो इन्हीं के शासन काल में शुरू हुआ और बंद भी हुआ. राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री रहते इसे बंद किया गया. मैं आपसे जानना चाहता हूं कि आपके कार्यकाल में ये क्यों बंद हुआ. मैं कांग्रेस राजद से पूछना चाहता हूं कि 15 सालों में कोई इंजीनियरिंग कॉलेज क्यों स्थापित नही किए, अभी हर जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज खुल गए हैं, उसके अलावा मेडिकल कॉलेज भी खुले.

हमारे राज में दलितों का नरसंहार नही हुआ

सुशील कुमार मोदी ने कहा,'' ये इनके कार्यकाल में 1995 से लेकर 2005 के बीच दलितों के साथ नरसंहार का सिलसिला चला. 1996 में बथानी टोला में 21 दलित मारे गए. 1997 में बाथेपुर में 58 और मियांपुर में 32 शंकर बिगहा में 23 नारायण पुर में 11 दलितों को रात के अंधेरे में पंक्ति में खड़ा कर गोलियों से भून दिया गया था. ये दलित की बात करते हैं, इन्होंने 23 साल तक पंचायत चुनाव नही कराया. न ही नगर निकाय चुनाव ही हुए. 23 वर्षो तक चुनाव नही कराने के कारण पिछड़े आरक्षण से वंचित हो गए और वित्त विभाग से मिलने वाले अरबो के राशि से भी वंचित हो गया.

लालू को जेल भिजवाने में शिवानन्द तिवारी की भूमिका सबसे बड़ी

आगे उन्होंने पटना के जलजमाव से बचाने के लिए किए गए उपायों पर विस्तार से चर्चा किया. फिर लालू यादव को निशाने पर लेते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा,'' राजद को इस बात से तकलीफ है कि लालू यादव को जेल जाना पड़ा. हमलोग ने उन्हें जेल नहीं भेजा. अगर लालू यादव ल गए हैं तो उसमें शिवानंद तिवारी की सबसे बड़ी भूमिका है. हमने तो विपक्ष के नाते अपने कर्तव्य का निर्वाह किया. हमने मामलों को उजागर किया, हमने सारे कागजात को लोगो को सामने रखने का काम किया पर सजा कोर्ट ने देने का काम किया.''

तेजस्वी आपका जेल जाना तय है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा,'' कानून के दायरे से जितने दिन आप बच सकते है बचिए पर ज्यादा दिन नही बच सकते. मैं चुनौती देता हूं कि कोई नीतीश कुमार पर अंगुली तक उठा दे. 15 साल में एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नही है. सृजन घोटाला की बात करे तो उसके कार्यालय के लिए जमीन आवंटित राबड़ी देवी के सरकार में हुआ था.

जब आरजेडी के गुंडों ने मेरी बाहें मरोड़ी थी

आगे उन्होंने ने खुद को बिहार के विकास के लिए काम करते रहने के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए कहा,'' वो दिन दूर नही होगा जब हम बिहार को विकसित राज्य के श्रेणी लाकर खड़ा करेंगे. विपक्ष के लोगो ने जिस तरह की नारेबाजी की जिस तरह वेल आकर नारा लगाते रहे उससे हम डिगने वाले नहीं हैं. वो जमाना विजेन्द्र बाबू और हमलोग ने भी देखा है कि जब नेता प्रतिपक्ष के कुर्सी पर आकर राजद के गुंडे विधायकों ने मेरे हाथ को मरोड़ने का काम किया था. वो दिन लौटकर नही आने देंगे. लालटेन युग बिहार में अब कभी लौट कर नही आयेगा. बिहार अब एलईडी से आगे की दिशा में बढ़ चुका है .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget