एक्सप्लोरर

ट्रेन में खिलौने बेचने वाले का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने भेजा जेल, अब रिहा होने के बाद कही ये बात

कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जो हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिख रहा था. इस वीडियो में ट्रेन के अंदर खिललौने और सामान बेचने वाले एक शख्स को दिखाया गया था. फिर पता चला कि इस शख्स को जेल भेज दिया गया है.

नई दिल्ली: कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जो हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिख रहा था. इस वीडियो में ट्रेन के अंदर खिललौने और सामान बेचने वाले एक शख्स को दिखाया गया था. फिर पता चला कि इस शख्स को जेल भेज दिया गया है. लेकिन अब खबर ये है कि मामला हाईलाइट होने के कारण इसे छोड़ दिया गया है. अवधेश दुबे नाम का ये शख्स फिलहाल अपने घर यानि यूपी के भदोही में है. जानिए आखिर क्या कहा उसने इस पूरे मामले पर. कौन हैं अवधेश अवधेश दुबे भदोही के ज्ञानपुर के सरपतहां के रहने वाले हैं. उनका परिवार काफी समय से वलसाड में रहकर जीवन यापन करता है. 2005 में अवधेश के मामा उन्‍हें वलसाड ले गए. उनके मामा भी खिलौने बेचते हैं तो अवधेश को भी इसी काम में लगा दिया. क्या है पूरा मामला गुजरात के सूरत में ट्रेन में खिलौने बेचने वाले एक शख्स अवधेश दुबे का वीडियो वायरल हो गया था. इस वीडियो में वो ट्रेन के अंदर खिलौने बेचते दिख रहे थे. खिलौने बेचने के वक्त वो राजनेताओं के नाम लेकर टिप्पणियां कर रहे थे और लोग हंस रहे थे. इसी का वीडियो वहां बैठे एक शख्स ने बना लिया था. करीब छह मिनट का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंचा, धमाल मचा दिया. कई लोगों को अवधेश की खिलौने बेचने की स्टाइल पसंद आई तो कई लोगों ने उसको नापसंद किया क्योंकि उनके कई राजनेताओं पर टिप्पणियां थीं. ट्रेन में खिलौने बेचने वाले का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने भेजा जेल, अब रिहा होने के बाद कही ये बात क्यों किया गया गिरफ्तार इस वीडियो के वायरल होने के बाद खबर सामने आई कि अवधेश को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि ट्रेन में सामान बेचना गैरकानूनी है और इसी कारण उसे गिरफ्तार किया गया था. अवधेश ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. उस पर 3500 का जुर्माना भी लगाया गया जो उसने तुरंत ही भर दिया. अवधेश कहते हैं,"मेरे पास पर्ची भी है पैसा जमा करने की, मोबाइल फोन में है, आप कहें तो दिखा देता हूं." ट्रेन में खिलौने बेचने वाले का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने भेजा जेल, अब रिहा होने के बाद कही ये बात रिहा होने के बाद क्या कहा अवधेश बताते हैं कि उनको शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें करीब 10 दिन जेल में रहना था लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें बताया गया कि उन्हें रिहा किया जा रहा है. अवधेश कहते हैं,"मुझे लेने पुलिस की एक गाड़ी पहुंची थी. मुझे सूरत के आईपीएस के पास ले गए. उन्होंने मुझे टिकट दिलवाया, ट्रेन में बैठाकर भदोही भेज दिया. मैं उन्हें शुक्रिया बोलना चाहता हूं." वो बताते हैं,मुझे जेल में और भी कई कैरेक्टर मिले हैं. आने वाले वक्त में उनकी तरह कॉमेडी करके दिखाउंगा. मुझे यही आता है, यही करता हूं मैं. और क्या करूंगा." जेल जाने के बाद से उनका धंधा पूरी तरह बंद है. वो पीएम मोदी को गुहार लगाते हुए बोलते हैं कि सरकार मेरे जैसे सेल्समैन्स को वैध करने के बारे में विचार करे क्योंकि देश के बहुत सारे लोगों का धंधा ऐसे ही चलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget