एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: छेड़छाड़ का मामला नहीं लिया वापस तो दलित छात्रा की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आम लोगों की मदद से आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है.

सिवनी: छेड़छाड़ का मामला वापस न लेने से नाराज एक व्यक्ति ने यहां कोतवाली पुलिस थाने से सटे गर्ल्स कॉलेज मार्ग पर बीए की एक दलित छात्रा की कथित रूप से पत्थर से सिर कुचलकर दिनदहाड़े सरेआम हत्या कर दी. सिवनी एसडीओपी के के वर्मा ने बताया, ‘‘सोमवार को करीब 12 बजे फुलारा निवासी अनिल मिश्रा ने छात्रा  के सिर पर एक बड़ा पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी.’’ उन्होंने कहा कि छात्रा भी ग्राम फुलारा की रहने वाली थी और बीए सेमेस्टर पांच की छात्रा थी.

छह माह पहले 15 फरवरी 2018 को छात्रा ने अनिल पर छेड़छाड़ का मामला लखनवाड़ा थाने में दर्ज कराया था. इस मामले में जांच के बाद 7 मार्च 2018 को अजाक पुलिस ने अनिल के खिलाफ धारा 354 (स्त्री की लज्जा भंग करने के आशय से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 506 (धमकाना) और एससी/एसटी एक्ट के तहत चालान कोर्ट में पेश किया था.

एसडीओपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक छेड़छाड़ का दर्ज प्रकरण वापस लेने के लिए अनिल पिछले कुछ महीनों से छात्रा पर दबाव बना रहा था. छात्रा के इंकार करने पर आक्रोशित अनिल ने आज सुबह उसकी हत्या कर दी. वह छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में जमानत पर रिहा था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है.

बाल पकड़कर रोका था छात्रा का रास्ता

वर्मा ने बताया कि वह रोज की तरह नेताजी सुभाषचंद्र बोस गर्ल्स कॉलेज में सुबह पढ़ने के लिए जा रही थी. इसी बीच अनिल मोटरसाइकिल से कॉलेज मार्ग पर पहुंचा और पैदल जा रही छात्रा के बाल पकड़कर रोक लिया. इसके बाद आरोपी उसे सड़क किनारे ले गया और जमीन में गिराकर उसके सिर पर एक बड़ा पत्थर पटक दिया, जिससे छात्रा लहूलुहान हो गई. बाद में गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दिनदहाड़े हत्या से शहर में फैली सनसनी

वर्मा ने बताया कि भीड़भाड़ वाली इस सड़क में मौजूद लोग छात्रा को बचाने की कोशिश करते इससे पहले ही आरोपी ने एक बड़ा वजनी पत्थर उसके सिर पर पटक दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आम लोगों की मदद से आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक विवेकराज सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. गर्ल्स कॉलेज व कोतवाली थाने के पास दिनदहाड़े छात्रा की निर्मम हत्या से शहर में सनसनी फैल गई. वारदात से कालेज की छात्राएं व आसपास के दुकानदार सहम गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
Azam Khan Arrest Highlights: ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
 Nidhi Razdan Education: कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
Embed widget