एक्सप्लोरर

वाराणसी हादसे के बाद भी लापरवाही बरकरार, सीएम की सुरक्षा से भी खिलवाड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से 18 लोगों की जान चली गई. लेकिन इस हादसे सबक लेने के बजाय प्रशासन के अधिकारी लापरवाही बरतते रहे. उन्होंने न केवल सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया बल्कि आम इंसान की जिन्दगी भी दांव पर लगा दी है.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से 18 लोगों की जान चली गई. लेकिन इस हादसे सबक लेने के बजाय प्रशासन के अधिकारी लापरवाही बरतते रहे. उन्होंने न केवल सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया बल्कि आम इंसान की जिन्दगी भी दांव पर लगा दी है.

एक्सीडेंट के बाद भी प्रशासन की लापरवाही बदस्तूर जारी रही. पोल्स पर रखे हुए बीम को न ही आपस में जोड़ा गया था और ना ही उन्हें जाम किया गया था. मौके की जांच करने पर 5 खंभों पर 25 बीम उसी हालत में बिना बांधे रखे हुए दिखाई दिए.

वाराणसी फ्लाईओवर हादसा: करीब डेढ़ घंटे बाद शुरू हो पाया था राहत और बचाव का काम

लापरवाही का आलम यह कि देर रात जब सीएम योगी आदित्यनाथ मौके की जांच के लिए पहुंचे तो उन्हें भी इन्हीं खतरनाक हालात में ही एक्सीडेंट स्पॉट पर ले जाया गया. एडमिनिस्ट्रेशन ने बिना उनकी सुरक्षा की परवाह किए ही उन्हें वहां पर इंस्पेक्शन कराया.

वाराणसी हादसे के बाद भी लापरवाही बरकरार, सीएम की सुरक्षा से भी खिलवाड़

इंस्पेक्शन के समय न तो सीएम किसी तरह का प्रोटेक्टिव गियर पहने हुए थे और न ही प्रशासन के अधिकारी. इससे पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने भी इन्हीं खतरे भरे हालात में इस जगह का जायजा लिया था.

बता दें कि मंगलवार को हादसे के बाद जब राहत और बचाव कार्य चल रहा था तभी फ्लाईओवर तैयार करने के लिए बनाए गए अन्‍य पिलर्स में कंपन हो रहा था. इसके निर्माण के लिए लगाई गई शटरिंग भी टूट कर गिर गई थी, जिसकी चपेट में आते-आते कई लोग बचे थे. ठीक इसके बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्या और सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां का दौरा किया था.

वाराणसी: फ्लाइओवर हादसे में 18 की मौत, प्रोजेक्ट से जुड़े 4 अधिकारी सस्पेंड, योगी ने किया दौरा

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि खंभों पर रखे हुए बीम ना तो एक दूसरे से जुड़े थे. मंगलवार की शाम हादसे का कारण भी यही था, खंबों पर रखी दो बीम आपस मे न जुड़ी होने के चलते, फिसलकर नीचे गिर पड़े.

वाराणसी हादसे के बाद भी लापरवाही बरकरार, सीएम की सुरक्षा से भी खिलवाड़

इसी के चलते 18 लोगों की जान चली गई. जल्दी काम पूरा करने के चक्कर में एक के बाद एक खंबों पर बीम उठाकर रख दिए गए थे और उन्हें आपस मे जोड़ा नहीं गया था.

माना जा रहा है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर हेवी व्हीकल्स की आवाजाही से होने वाले वाइब्रेशन ने बीम को अपनी जगह से खिसका दिया, जिसकी वजह से पहले रोड की तरफ वाली बीम नीचे गिरी और उसकी धमक से दूसरी बीम भी नीचे आ गई.

घटना के बाद भी उस सड़क पर ट्रैफिक चालू रखा गया है. हालांकि पुलिस ने बैरीकेडिंग कर वहां से तीन और चार पहिया वाहनों का आवागमन रोक दिया है. लेकिन एक्सीडेंट साईट पर बुधवार की सुबह भी पैदल चलने वालों और बाइक सवारों की भीड़ देखी जा सकती थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस विधायक का आरोप
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस MLA का आरोप

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget