एक्सप्लोरर

एसटीएफ ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप, लाखों में है कीमत

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की इलाहाबाद फील्ड इकाई ने रविवार को चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र से 40 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की इलाहाबाद फील्ड इकाई ने रविवार को चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र से 40 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से ट्रक में लादकर वाराणसी सप्लाई करने के लिए ले जा रही रही 990 पेटी (47520 शीशी) कुल 8910 लीटर शराब के अलावा 4 मोबाइल, 4 हजार रुपए, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है.

यूपी एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान रामकरण माले थाना तेजाजी नगर जनपद इंदौर (मध्य प्रदेश), राकेश कुमार गौड़ और रंजीत राजभर निवासीगण थाना जनसा वाराणसी के रूप में हुई. तीनों को एसटीएफ की इलाहाबाद फील्ड इकाई के उप निरीक्षक केशव चंद्र राय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार तड़के दो बजे जनपद चंदौली के ताहिरपुर बैरियर मुगलसराय के पास से बरामद शराब से भरी ट्रक समेत गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि बरामद शराब की कीमत लगभग 40 लाख रुपए आंकी गई है.

पूछताछ पर तस्कर रामकरन ने बताया कि वह यह काम पिछले 3-4 वर्षो से कर रहा है. वह इंदौर से माल लाकर यूपी के वाराणसी, चंदौली, भदोही, रायबरेली, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, जौनपुर, फतेहपुर, कौशाम्बी, सुलतानपुर समेत के कई जिलों में सप्लाई करता है. पकड़ा गया माल उसे वाराणसी के थाना जनसा के माल कुंडरिया निवासी अनिल गिरि व सुनील गिरि को देना था.

एसएसपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ थाना मुगलसराय पर आईपीसी की धारा 60//63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget