एक्सप्लोरर

सृजन घोटाला: रेखा मोदी के घर IT का छापा, सुशील मोदी बोले- दूर की चचेरी बहन, 10 साल से मुलाकात नहीं

सुशील मोदी ने रेखा मोदी को दूर की अपनी चचेरी बहन बताते हुए कहा कि उनके साथ कोई व्यापारिक या वित्तीय संबंध नहीं है.

पटना: आयकर विभाग ने करोड़ों रुपये के सृजन घोटाला मामले में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की करीबी रिश्तेदार रेखा मोदी के पटना स्थित आवास पर छापेमारी की. भागलपुर में भी कुछ जगहों पर छापेमारी हुई. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

आयकर विभाग के इस छापे पर सुशील मोदी ने आज प्रतिक्रिया दी. सुशील मोदी ने रेखा मोदी को दूर की अपनी चचेरी बहन बताते हुए कहा, “उनके साथ मेरा कोई व्यापारिक या वित्तीय संबंध नहीं है. उन पर अपने भाई के साथ कई आपराधिक सहित अन्य मामले चल रहे हैं. इसी तरह के एक मामले में उन्होंने मेरा नाम भी घसीटा था.” उन्होंने कहा कि मेरी उनसे पिछले 10 साल से मुलाकात नहीं हुई है.

सृजन घोटाला: रेखा मोदी के घर IT का छापा, सुशील मोदी बोले- दूर की चचेरी बहन, 10 साल से मुलाकात नहीं

उधर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले को लेकर सुशील मोदी पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकारी पैसे एनजीओ के खाते में भेजे जाते रहें लेकिन राज्य के वित्त मंत्री को इसकी खबर तक नहीं हुई. तेजस्वी ने कहा कि वह सृजन घोटाले पर लगातार बोलते रहे हैं और इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की क्या भूमिका थी, यह सार्वजनिक होना चाहिए.

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सुशील मोदी को बचाने के लिए उनकी बहन के घर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है जबकि सृजन घोटाला तो सालों से चल रहा था. तेजस्वी ने कहा कि सृजन घोटाले के मुख्य सूत्रधार सुशील मोदी और नीतीश कुमार हैं. आयकर विभाग और सीबीआई को इन दोनों से कड़ी पूछताछ करनी चाहिए.

कांग्रेस के विधानपरिषद सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा ने इस मामले पर कहा है कि सुशील कुमार मोदी ने भ्रष्टाचार के मामले में दूसरों के लिए जो मापदंड तय किए हैं उसके हिसाब से उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला SP आवास विवाद, 14 लाख के खर्च पर बैठेगी जांच समिति
शिमला SP आवास विवाद, 14 लाख के खर्च पर बैठेगी जांच समिति
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
कुलगाम आतंकी हमला: LG ने की रिव्यू मीटिंग, अफसरों को निर्देश
कुलगाम आतंकी हमला: LG ने की रिव्यू मीटिंग, अफसरों को निर्देश
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget