एक्सप्लोरर

अयोध्या क्यों जा रहे हैं श्रीश्री? आखिर उनके पीछे कौन है?

सवाल ये उठता है कि आखिर रविशंकर अयोध्या जा क्यूं रहे हैं? क्या कोई है जो रविशंकर की इस मुहिम के पीछे है? आखिर कौन लिख रहा है श्री श्री के मिशन राम मंदिर की पटकथा?

लखनऊ: आज पूरे देश की नजरें अयोध्या पर होंगी क्योंकि श्रीश्री रविशंकर अयोध्या पहुंचने वाले हैं. वे सभी पक्षकारों से बात करेंगे लेकिन विवाद से जुड़े सभी पक्षकारों ने पहले ही साफ कर दिया है कि समझौता मुमकिन नहीं. इसके बाद सवाल ये उठता है कि आखिर रविशंकर अयोध्या जा क्यूं रहे हैं? क्या कोई है जो रविशंकर की इस मुहिम के पीछे है? आखिर कौन लिख रहा है श्री श्री के मिशन राम मंदिर की पटकथा?

अयोध्या क्यों जा रहे हैं श्रीश्री? आखिर उनके पीछे कौन है?

मिशन अयोध्या पर श्री-श्री रविशंकर के पहुंचने से पहले ही उनकी पूरी मुहिम की हवा निकलती दिख रही है. विवाद से जुड़े सभी पक्षकारों ने पहले ही साफ कर दिया है कि समझौता होना होता तो बहुत पहले हो चुका होता. सरयू में काफी पानी बह गया, सरकारें बदल गईं लेकिन विवाद का हल अब तक नहीं निकल सका. बीच का रास्ता निकालने के प्रयास सालों से किए जा रहे हैं और अब एक और बार सही लेकिन अंतिम फैसला देश की सर्वोच्च अदालत को ही करना चाहिए, लिहाजा रविशंकर के अयोध्या जाने और ना जाने से कोई अब कोई फर्क पड़ता नहीं दिखता.

अयोध्या क्यों जा रहे हैं श्रीश्री? आखिर उनके पीछे कौन है?

अब सवाल ये कि जब कोई समझौते के लिए तैयार ही नहीं है तो फिर रविशंकर आखिर किससे और क्या बात करने जा रहे हैं? वो कौन सा मसौदा होगा जिस पर पक्षकारों को राजी करना चाहते हैं रविशंकर? जब रविशंकर के साथ कोई खड़ा ही नहीं दिख रहा तो फिर इस अयोध्या दौरे का क्या महत्व रह जाता है?

आपको बता दें कि रविशंकर लखनऊ से सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे जिसके बाद वह राम जन्मभूमि के दर्शन करेंगे और फिर इकबाल अंसारी से मिलेंगे. इसके बाद वह मुस्लिमों के पक्षकार सुन्नी वक्फ बोर्ड के हाजी महबूब से मिलेंगे और फिर राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास और महंत ज्ञानदास से मुलाकात करेंगे.

अयोध्या क्यों जा रहे हैं श्रीश्री? आखिर उनके पीछे कौन है?

मुस्लिम धर्मगुरु भी श्री श्री रविशंकर की इस मुलाकात से ज्यादा इत्तेफाक नहीं रखते और इसके पीछे तर्क भी मजबूत हैं. अयोध्या जाने से पहले रविशंकर ने सीएम योगी से भी मुलाकात की जिसे उन्होंने महज एक शिष्टाचार भेंट बताया. सबकी नजरें श्री श्री के राम लला दौरे की स्क्रिप्ट लिखने वाले बाल्मिकी को ढूंढ रही हैं क्योंकि न तो रविशंकर पक्षकार हैं न ही सरकार के प्रतिनिधि और न की कोर्ट ने उन्हें इस मसले का सुलझाने के लिए लगाया हैं तो फिर वो ये सारी कवायद क्यों और किसके इशारे पर कर रहे हैं? आखिर उनके पीछे कौन है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget