एक्सप्लोरर

सपा नेता राम गोविंद चौधरी का बड़ा बयान, बोले- योगी राज में हो रही लूट में 'सबका साथ, सबका विकास'

सपा नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा कि योगी सरकार में नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार फल फूल रहा है. इस सरकार में सरकारी धन को निजी धन बनाने की होड़ मची हुई है. बेईमानी करके कमाई गई रकम के लेनदेन में सब की हिस्सेदारी होती है.

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के शासन में नियोजित रूप से भ्रष्टाचार किया जा रहा है और बेईमानी के लेनदेन में 'सबका साथ, सबका विकास' होने के कारण किसी को भी इन 'कुकृत्यों' को अंजाम देने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है. चौधरी ने कहा कि लखनऊ के काकोरी इलाके में दिनदहाड़े डकैती होना और सचिवालय स्थित पशुधन विभाग के दफ्तर में जालसाजों द्वारा समानांतर कार्यालय चलाकर करोड़ों रुपए का घोटाला किया जाना तो महज बानगी है.

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि योगी सरकार में नीचे से ऊपर तक नियोजित रूप से भ्रष्टाचार फल फूल रहा है. उन्होंने कहा कि, 'इस सरकार में सरकारी धन को निजी धन बनाने की होड़ मची हुई है. बेईमानी करके कमाई गई रकम के लेनदेन में सब की हिस्सेदारी होती है और 'सबका साथ, सबका विकास' होने के कारण किसी को भी इन कुकृत्यों को अंजाम देने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है.'

चौधरी ने प्रदेश की पिछली बसपा सरकार की तरफ इशारा करते हुए दावा किया कि भ्रष्टाचार के मसले पर योगी सरकार सूबे की एक पूर्ववर्ती सरकार का अनुसरण कर रही है. उन्होंने कहा कि सूबे की एक पूर्ववर्ती सरकार में सत्ता के सर्वोच्च के हिस्से के भुगतान में गड़बड़ी होने पर घोटाला उजागर होता था, उसी तर्ज पर इस समय भी लेनदेन को लेकर संगठन के एक बड़े ओहदेदार की भौंहें तनती हैं, तभी कभी कभार कोई घोटाला उजागर हो पाता है.

सपा नेता राम गोविंद चौधरी का बड़ा बयान, बोले- योगी राज में हो रही लूट में 'सबका साथ, सबका विकास

राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि योगी सरकार में टेंडर के घोटाले से लेकर नियुक्ति तथा मलाई दार पोस्टिंग तक सबकुछ में भ्रष्टाचार नियोजित और संस्कारित ढंग से हो रहा है. सूबे में इस समय नौकरशाह सुबह से शाम तक घोटाला करने तथा आपराधिक घटनाओं की आड़ में आम लोगों का उत्पीड़न करने में जुटे हैं.

अब यूपी में गोकशी पर होगी दस साल की सजा, पांच लाख का जुर्माना...कैबिनेट में पारित हुआ संशोधित अध्यादेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget