एक्सप्लोरर

एक-दूसरे की कमजोरियों को छिपाने के लिए SP-कांग्रेस ने किया गठबंधन: असदुद्दीन ओवैसी

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहदुल मुस्लीमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बने समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को ‘‘विरोधाभासों से भरा बताते हुए’’ कहा कि दोनों दलों ने अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए हाथ मिलाया है.

AIMIM भी यूपी में लड़ रही है चुनाव

ओवैसी ने दावा किया कि गठबंधन के तहत कांग्रेस जिन 105 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, उनमें से 20 उम्मीदवार एसपी के हैं जो कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर मैदान में हैं. दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे के तहत एसपी 298 जबकि कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. ओवैसी की एआईएमआईएम भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रही है.

ओवैसी ने पीटीआई से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मूल रूप से यह विरोधाभासों से भरा है.’’ उन्होंने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य अगर मुस्लिम वोट को मजबूत करना है तो 2014 के लोकसभा चुनाव में (उत्तर प्रदेश में) एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को जीत क्यों नहीं मिली.

खुद की कमजोरी छिपाने की कोशिश

ओवैसी ने कहा, ‘‘आपके (एसपी एवं कांग्रेस) वोट को क्या हुआ? इसलिए कांग्रेस और एसपी दोनों अपनी खुद की कमजोरी छिपाने की कोशिश कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘(मुख्यमंत्री) अखिलेश यादव अपने कुशासन को ढंकने की कोशिश कर रहे हैं और वह अपने वादे पूरे करने में नाकाम रहे हैं.’’

हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘इसलिए उत्तर प्रदेश के लोग 2012 का (एसपी का) चुनाव घोषणापत्र और 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे तथा अपूर्ण वादों को याद करेंगे. मुसलमानों से किए गए आरक्षण के वादे का क्या हुआ? अखिलेश ने इसे आगे बढ़ाने के लिए एक भी समिति गठित नहीं की. लोग ये प्रासंगिक सवाल पूछेंगे.’’

खुद प्रेशर कुकर जैसी स्थिति में हैं एसपी

ओवैसी ने कल जारी किए गए एसपी के चुनाव घोषणापत्र में शामिल गरीब महिलाओं को प्रेशर कुकर देने के वादे की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘‘वह (अखिलेश) खुद प्रेशर कुकर जैसी स्थिति में हैं.’’ उन्होंने अखिलेश सरकार की उपलब्धियों पर लोगों के सवाल उठाने की तरफ संकेत करते हुए कहा, ‘‘प्रेशर कुकर बांटने की जगह एसपी की स्थिति खुद ही प्रेशर कुकर जैसी है.’’

ओवैसी ने आरोप लगाया कि 2002 के गुजरात दंगे के दौरान राज्य की तत्कालीन नरेंद्र मोदी सरकार ‘‘(लोगों की) जिंदगी बचाने में नाकाम रही जो कि एक सरकार का संवैधानिक कर्तव्य है और लोगों को गुजरात दंगों को नहीं भूलना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए अखिलेश सरकार के शासनकाल में हुए मुजफ्फरनगर दंगे को कोई कैसे भूल सकता है? इसलिए यह इन सभी तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों (कांग्रेस) की समस्या है कि चाहते हैं कि हम मुजफ्फरनगर को भूल जाएं क्योंकि उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है.’’

समाज के गरीब वर्गों को छलने का शातिर औजार

ओवैसी ने कहा, ‘‘इसलिए उत्तर प्रदेश के लोग कभी भी मुजफ्फरनगर को नहीं भूलेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह (अखिलेश) विकास की बात करते हैं लेकिन विकास कहां है? चाहे वह अल्पसंख्यक हों या दलित, विकास समाज के गरीब वर्गों को छलने का शातिर औजार बन गया है.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उत्तर प्रदेश चुनाव मोदी सरकार के पिछड़े ढाई साल के प्रदर्शन का एक तरह का जनमत संग्रह होगा, ओवैसी ने कहा कि लोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ही के प्रदर्शन को ध्यान में रखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget