एक्सप्लोरर

बयान: आरएलडी के साथ गठबंधन तय, सीटों का बंटवारा कोई समस्या नहीं- अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीएसपी के साथ-साथ आरएलडी के संग भी उनका गठबंधन बिल्कुल तय है और लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समस्या पैदा नहीं होगी.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीएसपी के साथ-साथ आरएलडी के संग भी उनका गठबंधन बिल्कुल तय है और लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समस्या पैदा नहीं होगी.

अखिलेश ने बताया,"बीएसपी के साथ-साथ आरएलडी और निषाद पार्टी जैसी छोटी पार्टियों के साथ हमारा गठबंधन तय है और सीट बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं होगी. इस पर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा. हम उत्तर प्रदेश में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरे हैं, जिससे बीजेपी के नेताओं का लहजा और शब्द बदल गए हैं. वे अब हमारे खिलाफ खराब भाषा का इस्तेमाल करने लगे हैं."

सपा अध्यक्ष ने कहा, उत्तर प्रदेश हमेशा से ही देश की राजनीति में बदलाव लाता रहा है. इस बार उत्तर प्रदेश के लोग देश का प्रधानमंत्री बदल देंगे. हमारी लड़ाई बीजेपी के साथ है और हमें जनता का सहयोग मिल रहा है. हालांकि अखिलेश अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, इस सवाल को टाल गए.

सपा प्रमुख ने कांग्रेस से किसी भी तरह का तालमेल ना होने की बात भी दोहरायी. उन्होंने कहा आखिर हमारा कांग्रेस के साथ कोई आपसी समझ कैसे हो सकता है. वह एक राष्ट्रीय पार्टी है. हमने उसके लिये अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटें दी हैं. इस वक्त मेरा पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश पर है. इसके अलावा मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी सपा 1-2 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी. हम वहां दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन की संभावनाएं तलाशेंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मित्रता के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि वह इस समय इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहते.

राष्ट्रीय लोक दल उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ हाल में हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा गठबंधन तय है. हमने कैराना लोकसभा उप चुनाव में आरएलडी नेता तबस्सुम हसन को खड़ा किया था और उन्हें जीत हासिल हुई थी. हम आरएलडी को मथुरा और बागपत की सीटें देंगे, जो वे चाहते थे, लिहाजा अब गठबंधन में कोई समस्या नहीं है.

अखिलेश ने अपने चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को बीजेपी द्वारा वित्तपोषित किए जाने के बीएसपी प्रमुख मायावती के आरोप के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे.

सपा अध्यक्ष ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी ने उत्तर प्रदेश मैं अपने प्रभारी को सिर्फ इसलिए बदला ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट बचाई जा सके.

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बड़े बड़े वादे करने के बावजूद जमीन पर कोई काम नहीं किया. बीजेपी के सांसद कभी अपने क्षेत्र में नहीं गए. अब यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी अपने 60% उम्मीदवारों को बदलने जा रही है. लेकिन यह सारी तरकीबें काम नहीं आएंगी.

इलाहाबाद में हो रहे कुंभ के आयोजन पर अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने जगह-जगह जाकर गणमान्य लोगों को कुंभ आने का न्योता दिया, जबकि कुंभ के लिए किसी को निमंत्रण नहीं दिया जाता. लोग मोक्ष प्राप्ति के लिए कुंभ जाते हैं. क्या बीजेपी के लोग उन व्यक्तियों को मोक्ष दिलाने गए थे?

उत्तर प्रदेश में अपराधों का ग्राफ गिरने के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के दावे के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़े तो यह भी कहते हैं कि सरकार ने युवाओं को रोजगार दिया है लेकिन क्या वाकई ऐसा हुआ है? प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में कुछ भी छुपा नहीं है. यह झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा.

खनन मामले में सीबीआई द्वारा पूछताछ की संभावना के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि वह सीबीआई के हर सवाल का जवाब दे देंगे, लेकिन यह भी सच है कि यह सब कुछ लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी द्वारा अपनाया जा रहा हथकंडा है.

उन्होंने एक अन्य सवाल पर कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव अगला लोकसभा चुनाव लड़ें. हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला वह खुद लेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
गुरुग्राम में MNC कर्मचारी की संदिग्ध मौत, 7 वर्षीय बेटे के VIDEO से जांच में नया मोड़
गुरुग्राम में MNC कर्मचारी की संदिग्ध मौत, 7 वर्षीय बेटे के VIDEO से जांच में नया मोड़

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget