एक्सप्लोरर

...तो देश की 74 फीसदी आबादी पर होगा एनडीए का राज!

सूत्रों के मुताबिक इसी हफ्ते AIADMK एनडीए में शामिल हो सकती है. आपको बता दें कि देश की लोकसभा में सासंदों के लिहाज से बीजेपी और कांग्रेस के बाद AIADMK सबसे बड़ी पार्टी है. AIADMK के लोकसभा में 37 सांसद हैं. वहीं राज्यसभा में 13 सांसद है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए का कुनबा दिन-प्रतिदिन बड़ा होता जा रहा है. एबीपी न्यूज़ को एक्सक्लूसिव मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में जेडीयू के बाद अब तमिलनाडु में जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके भी बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए में शामिल हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो देश की 74 फीसदी आबादी पर एनडीए का राज होगा.

देश की 74 फीसदी आबादी पर एनडीए का राज

अभी यूपी, महाराष्ट्र सहित देश के तेरह राज्यों में बीजेपी का राज है. जो कि देश की आबादी का 53.26 फीसदी है. इसके अलावा पांच राज्यों में अभी बीजेपी की सहयोगियों का राज है. इनमें आंध्र, जम्मू, सिक्किम, नागालैंड और बिहार शामिल हैं. अब इसमें तमिलनाडु जुड़ता है तो बीजेपी सहयोगियों का राज देश की 20.52 फीसदी आबादी पर हो जाएगा. और तब बीजेपी और सहयोगियों को जोड़ दें तो देश की करीब 74 फीसदी आबादी पर एनडीए का राज होगा.

सासंदों के लिहाज से BJP और कांग्रेस के बाद AIADMK सबसे बड़ी पार्टी

सूत्रों को मुताबिक इसी हफ्ते AIADMK एनडीए में शामिल हो सकती है. आपको बता दें कि देश की लोकसभा में सासंदों के लिहाज से बीजेपी और कांग्रेस के बाद AIADMK सबसे बड़ी पार्टी है. AIADMK के लोकसभा में 37 सांसद हैं. वहीं राज्यसभा में 13 सांसद है. AIADMK ने तमिलनाडु में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है. राज्य की 234 विधानसभा सीटों में से 130 सीटें AIADMK के पास है.

मोदी सरकार को राज्यसभा में हो सकता है बड़ा फायदा

बिहार में जेडीयू के एनडीए में शामिल होने के बाद अब अगर AIADMK भी एनडीए में शामिल हो जाती है तो सरकार को राज्यसभा में इसका बड़ा फायदा हो सकता है. बता दें कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, झारखंड, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, और गोवा में बीजेपी की सरकार है. वहीं, आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, अरुणाचल और अब बिहार में भी बीजेपी गठबंधन की सरकार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget