एक्सप्लोरर

...तो बबेरू से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव?

बांदा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आठ बार के मंत्रिमंडल विस्तार में भले ही बुंदेलखंड के अपने किसी विधायक पर भरोसा न जताया हो, पर उनके एक विधायक ने अपनी बबेरू सीट से उन्हें चुनाव लड़ने का न्योता दिया है.

बुंदेलखंड के बांदा जिले की बबेरू विधानसभा सीट दलित और यादव बहुल सीट मानी जाती है. वामपंथी आंदोलन के दौरान पहले यहां से कामरेड दुर्जन भाई (दलित) दो बार विधायक हुए, इसके बाद कामरेड देव कुमार यादव तीन बार विधायक चुने गए. इस सीट में दलित और यादव गठजोड़ की बदौलत पतवन गांव के किसान जागेश्वर यादव भाकपा से सांसद भी निर्वाचित हुए थे.

...तो बबेरू से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव?

2007 से अब तक एसपी के विश्वंभर सिंह यादव ही विधायक

बीएसपी के उदय के बाद दलित-यादव गठजोड़ छिन्न-भिन्न हुआ और बीएसपी के गयाचरण दिनकर (अब नरैनी विधायक और यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष) तीन बार विधायक निर्वाचित हुए, यह दिनकर का गृह क्षेत्र है. हालांकि मायावती सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा और एसपी के अंदरूनी गठजोड़ के चलते लगातार 2007 से अब तक एसपी के विश्वंभर सिंह यादव ही विधायक हैं.

15 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हमीरपुर दौरे के दौरान उन्हें एसपी नेताओं ने बुंदेलखंड से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था. लखनऊ पहुंच कर खुद मुख्यमंत्री ने भी यहां से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की थी.

विशंभर सिंह यादव ने मारा 'नहले पर दहला'

एसपी से बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने 'नहले पर दहला' मारते हुए शनिवार को मीडिया से बातचीत में करते हुए कहा कि वह अखिलेश के लिए अपनी सीट स्वेच्छा से छोड़ देंगे और पूरी ताकत लगाकर उन्हें उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मतों से जिताएंगे.

विधायक ने अपने कार्यकाल में हुए विकास को भी मुख्यमंत्री की मेहरबानी बताया था. बबेरू विधायक विश्वंभर यादव ने अपनी बात दोहराते हुए रविवार को फिर कहा कि वह अपनी सीट अखिलेश के लिए स्वेच्छा से छोड़ देंगे और जिताएंगे भी.

आपको बता दें कि बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने पहले ही पूर्व विधायक दिवंगत देवकुमार यादव की बहू किरण यादव को अपना उम्मीदवार घोषित कर रखा है और एसपी से दूसरी बार नगर पंचायत बबेरू के अध्यक्ष निर्वाचित सूर्यपाल सिंह यादव से विधायक विश्वंभर सिंह यादव के छत्तीस के रिश्ते बन चुके हैं.

...तो बबेरू से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव?

सूर्यपाल करेंगे बीएसपी की किरण यादव की मदद

दोनों के वर्चस्व की जंग में एसपी ने विधायक का साथ दिया था और दिनकर सूर्यपाल के बचाव में उतरे थे. माना जा रहा है कि यादव बिरादरी में सूर्यपाल की ज्यादा मजबूत पकड़ है और वह एसपी को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. ऐसी स्थिति में जाहिर है कि सूर्यपाल बीएसपी की किरण यादव की मदद करेंगे.

यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गयाचरण दिनकर ने फोन पर रविवार को कहा कि अखिलेश यादव की अगुआई वाली एसपी सरकार ने समूचे बुंदेलखंड की उपेक्षा की है. अखिलेश ही नहीं एसपी मुखिया (मुलायम) भी चुनाव लड़े तो हार ही नसीब होगी.

बुंदेलखंड का आम मतदाता अखिलेश और एसपी से बेहद खिन्न

वामपंथी विचारधारा के बुजुर्ग राजनीतिक विश्लेषक रणवीर सिंह चौहान एड़ ने कहा कि एसपी के नेता और कार्यकर्ता भले ही सरकार की खूबी गा रहे हों, पर बुंदेलखंड का आम मतदाता अखिलेश और एसपी से बेहद खिन्न है.

उन्होंने कहा, "बुंदेलखंड के लिए तो एसपी से अच्छी बीएसपी सरकार थी, जो आधा दर्जन मंत्री, एक दर्जन दर्जा प्राप्त मंत्री के अलावा विकास के नाम पर मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग, आईटीआई कॉलेज दिए थे."

अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री बुंदेलखंड से चुनाव लड़ते हैं या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
लोकार्पण से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आया बयान
लोकार्पण से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आया बयान
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का फायदा
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा OPS का फायदा

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget