एक्सप्लोरर

छह साल की बच्ची का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका

शहर के थाना बारादरी स्थित संजयनगर में नर्सरी में पढ़ने वाली छह साल की एक छात्रा की संदिग्ध रूप से गला दबाकर हत्या कर दी गई. घरवालों को उसकी लाश घर से सौ मीटर की दूरी पर मिली.

बरेली: शहर के थाना बारादरी स्थित संजयनगर में नर्सरी में पढ़ने वाली छह साल की एक छात्रा की संदिग्ध रूप से गला दबाकर हत्या कर दी गई. घरवालों को उसकी लाश घर से सौ मीटर की दूरी पर मिली. क्षेत्रवासियों ने छात्रा से रेप की आशंका जताई है. सूचना पर वरिष्ठ अधीक्षक मुनिराज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया.

बारादरी थानाक्षेत्र के संजयनगर त्रिमूर्ति के पास रहने वाले एक शख्स की मंझली बेटी नर्सरी की छात्रा थी. बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी. इस बीच वह अचानक लापता हो गई. घरवाले उसे देर रात तक तलाशते रहे. वह नहीं मिली तो घरवालों ने पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने भी बच्ची को रात करीब डेढ़ बजे तक तलाशा. वह नहीं मिली तो उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली. सुबह बच्ची की दादी उसको तलाशने के लिए घर से बाहर निकलीं. सौ मीटर की दूरी पर ही त्रिमूर्ति भवन के सामने निमार्णधीन मकान में ईंटों के पास उसकी लाश पड़ी मिली.

सूचना पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसएसपी मुनिराज भी मौके पर पहुंचे.

एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया है. बरेली के एसएसपी ने बताया कि नर्सरी की छात्रा का एक दिन पहले ही अपहरण हुआ था. उसकी तलाश की जा रही थी. सुबह घर के पास से ही उसकी लाश मिली. हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget