एक्सप्लोरर

पीलीभीत में कोरोना से जंग: दुकानों में खड़े स्टेच्यू मास्क पहने हैं, ग्राहकों की हो रही है थर्मल स्क्रीनिंग

पीलीभीत में दुकानदार कोरोना महामारी को लेकर जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से कई कदम उठा रहे हैं. इसके तहत वे अपनी दुकान में रखे स्टेच्यू को मास्क पहना कर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं.

पीलीभीत, एबीपी गंगा। पीलीभीत में चौथे लॉकडाउन के दौर में धीरे-धीरे बाजार में रौनक वापस आने लगी है. लेकिन इस बार दुकानें कुछ अलग रंग में दिख रही हैं या यूं कहें कि एक बार फिर से कोरोना से जंग के लिये पीलीभीत तैयार है. लोगों में कोरोना बीमारी के प्रति जागरुकता लाने के लिये यहां दुकानदारों ने एक अनोखी पहल की है. गारमेंट्स की दुकानों पर स्टेचू मास्क पहने खड़े हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित और जागरूक कर रहे हैं. इन दुकानों की फ़ोटो जब वायरल होती है तो यहां के जिलाअधिकारी इन फ़ोटो को ट्वीट करते हैं. दुकानों की फ़ोटो ट्वीट करने के बाद दुकानदारों में जागरूक करने की होड़ मच गई है.

पीलीभीत के पुरनपुर कस्बे से लोगों को जागरूक करने वाली तस्वीर सामने आ रही है. यहां कपड़े की दुकानों पर स्टेचू रंग बिरंगे मास्क लगाये हैं. गारमेंट्स की दुकान पर पहुंचते ही सामने रंग बिरंगे मास्क पहने स्टेचू दिख रहे हैं. अलग-अलग तरह के मास्क भी टंगे हुए हैं. जब ग्राहक दुकान पर आता है और अगर वह मास्क नहीं पहने होता है तो इसे देखकर वह मास्क पहनने के लिये प्रेरित होता है. यही नहीं दुकानदार फ्री में ग्राहकों को मास्क भी दे रहे हैं.

पीलीभीत में कोरोना से जंग: दुकानों में खड़े स्टेच्यू मास्क पहने हैं, ग्राहकों की हो रही है थर्मल स्क्रीनिंग

गारमेंट्स की दुकान चलाने वाले ने बताया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद मास्क बाट रहे हैं और जो मास्क नहीं पहने होता उस पर कार्रवाई भी हो रही है. इस चौथे लॉकडाउन में हम लोगों ने मास्क पर जोर दिया. मेरी दुकान पर बिना मास्क के कोई अंदर नहीं आ सकता. इसके अलावा कपड़ों के साथ ग्राहक को मास्क फ्री दे रहे हैं. हमने हर रंग मास्क बनवाये हैं. स्टेचू को मास्क पहना लोग जागरूक हो रहे हैं.

एक अन्य दुकान पर भी कोरोना के प्रति जागरुकता के लिये दुकानदार कुछ ऐसे ही प्रयास कर रहा है. ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान पर जो भी ग्राहक आ रहा है उनकी कोरोना संक्रमण की जांच चल रही है. उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, उसके बाद ग्राहकों को सामान बेचा जा रहा है.

पीलीभीत में कोरोना से जंग: दुकानों में खड़े स्टेच्यू मास्क पहने हैं, ग्राहकों की हो रही है थर्मल स्क्रीनिंग

दुकान मालिक ने बताया कि हमारी दुकान पर ट्रैक्टर के पार्ट्स बिकते हैं. ज्यादातर लोग यहां गांव से आते हैं, इसलिये उनको और खुद को कोरोना से बचाने के लिये ये इंतजाम किए गए हैं. आने वाले सभी ग्राहक का थर्मल स्क्रीनिंग करते हैं, सैनिटाइज करने के लिये मशीन लगा रखी है,और जिसके पास मास्क नहीं होता उसको मास्क देते हैं.

पीलीभीत कोरोना को इससे पहले भी हरा चुका है. फिलहाल मौजूदा समय में दो बच्चों सहित 31 कोरोना मरीज हैं. जनपद में सभी 31 मरीज प्रवासी हैं. ये दिल्ली, मुम्बई, गुजरात से आये हैं. लेकिन यहां की जागरूक जनता लॉकडाउन के चौथे चरण में कोरोना से निपटने के लिये पूरी तरह से तैयार है. पीलीभीत में लॉकडाउन का पालन कराने के लिय लगातार अलग-अलग प्रयास किये जा चुके हैं. वहीं जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित लगातार मास्क बनवाकर खुद बांट रहे हैं. जिलाधिकारी सोशल डिस्टेन्स और लॉकडाउन के पालन को लेकर जागरूक करने वाली फ़ोटो को अपने ट्वीटर हैंडिल से ट्वीट करते हैं, जिससे लोगों में उत्साह बढ़ता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget