एक्सप्लोरर

जीत के बाद हुआ एहसास कि बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है: शूटर सौरभ चौधरी

मेरठ के पास स्थित एक गांव से निकल कर जकार्ता में भारत का परचम लहराने वाले 16 साल के निशानेबाज सौरभ चौधरी को बचपन से ही पढ़ाई से चिढ़ थी, लेकिन उनकी जिंदगी में निशानेबाजी के रूप में एक ऐसा गुर था, जिसे वह जुनून की हद तक प्यार करते थे.

नई दिल्ली: मेरठ के पास स्थित एक गांव से निकल कर जकार्ता में भारत का परचम लहराने वाले 16 साल के निशानेबाज सौरभ चौधरी को बचपन से ही पढ़ाई से चिढ़ थी, लेकिन उनकी जिंदगी में निशानेबाजी के रूप में एक ऐसा गुर था, जिसे वह जुनून की हद तक प्यार करते थे. अपने इसी जुनून को परवान चढ़ाने की दिशा में सौरभ ने अपने परिवार वालों से रार ठानी और फिर उन्हें अपनी जिद के आगे मजबूर करके अपने सपनों को हकीकत में तब्दील करने के लिए पास के ही गांव में अभ्यास के लिए निकल पड़े. इसके बाद सौरभ ने सीधा जकार्ता का रुख किया जहां 18वें एशियाई खेलों में स्वर्ण जीत कर भारत के लिए इस महाद्वीपीय खेल में पदक जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने. रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को राहुल गांधी ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी सौरभ ने पदक जीतने के एक दिन बाद कहा, "मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता था और शुरू से ही निशानेबाजी से प्यार था. इसलिए मैंने घर वालों से कहा कि मुझे निशानेबाजी करनी है. मैंने कोशिश की और लगातार सुधार होता चला गया." सौरभ ने अपने गांव बिनोली में अमित श्योराण के मार्गदर्शन में निशानेबाजी की शुरुआत की थी. अमित, सौरभ के निजी कोच भी हैं. सौरभ ने कहा कि जब वह एशियाई खेलों के लिए जा रहे थे उस वक्त पदक के बारे में नहीं सोचा था. उन्होंने कहा कि वह ज्यादा सोचते नहीं है और जो उन्हें सिखाया जाता है उस पर ध्यान देते हैं. जीत के बाद हुआ एहसास कि बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है: शूटर सौरभ चौधरी उन्होंने कहा, "अभी तो आगे के बारे में कुछ सोचा नहीं. मैंने एशियाई खेलों में पदक के बारे में भी नहीं सोचा था. सोचना नहीं है बस अपनी मेहनत करनी है और जो सिखाते हैं उस पर ध्यान देना है." वाजपेयी की अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में शामिल हुए राजनाथ सिंह और सीएम योगी 10 मीटर एयर पिस्टल के स्वर्ण पदक विजेता ने कहा, "एशियाई खेल था, काफी बड़ा था, मैंने इसे आम टूर्नामेंट की तरह लिया था, इसीलिए अलग से कुछ खास तैयारी नहीं थी. ज्यादा दबाव नहीं लिया कि विश्व चैम्पियन, ओलम्पिक के निशानेबाज आ रहे हैं." सौरभ की सफलता को देखकर उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें 50 लाख रुपये का इनाम और राजपत्रित अधिकारी पद पर नौकरी देने की घोषणा की है. हालिया दौर में भारत में मनु भाकेर, मेहुली घोष, अनिश भानवाल जैसे युवा निशानेबाजों ने विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है. सौरभ से जब पूछा गया कि क्या उन्हें इस समय निशानेबाजी में ज्यादा प्रतिद्वंद्विता नजर आती है तो उन्होंने कहा, "प्रतिस्पर्धा चाहे कितनी भी हो मैं हमेशा मेहनत करने पर ध्यान देता हूं." उन्होंने कहा, "एक नियम है, जितना आगे बढ़ना है उसके हिसाब से मेहनत करनी होती है. ऐसा नहीं है कि मैंने अब पदक जीत लिया है तो कम मेहनत करनी होगी. अगर आगे बढ़ाना है तो जितनी मेहनत करके जो स्तर हासिल किया है उससे आगे जाने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है." सौरभ जहां से आते हैं वहां निशानेबाजी की आधुनिक सुविधाएं नहीं हैं. सौरभ ने माना कि उन्हें भी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा, "जब आप एक स्तर पर पहुंच जाते हो तो अभ्यास के लिए उस तरह की सुविधाएं भी चाहिए होती हैं. अभी जहां मैं अभ्यास करता हूं वहां ज्यादा सुविधाएं नहीं हैं. रेंज अच्छी नहीं है, कम्प्यूटर वाली लाइन भी नहीं है. यह सब सरकार को उपलब्ध कराना चाहिए. सरकार का ऐसा करने से काफी हौसला बढ़ता है." सौरभ ने कहा कि उन्हें पदक जीतने के कुछ देर बाद एहसास हुआ कि उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने पदक जीतने के बाद भारत में समाचार वेबसाइट्स पर भी नजर डाली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
MPSC Protest: छात्रों का आंदोलन खत्म, सरकार ने MPSC अध्यक्ष को छुट्टी पर भेजा
MPSC Protest: छात्रों का आंदोलन खत्म, सरकार ने MPSC अध्यक्ष को छुट्टी पर भेजा
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget