एक्सप्लोरर

अयोध्या के हालातों पर शिवपाल सिंह यादव ने सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन

अयोध्या में विहिप की धर्म संसद के परिप्रेक्ष्य में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में ज्ञापन सौंपा.

लखनऊ: अयोध्या में विहिप की धर्म संसद के परिप्रेक्ष्य में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने आज उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में ज्ञापन सौंपा. यादव ने बताया कि राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया है. उनसे हमने कहा कि अयोध्या में हजारों लोग पहुंच रहे हैं जबकि वहां निषेधाज्ञा लागू है.

शिवपाल कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय से राजभवन पैदल ही गये. उन्होंने कहा कि राज्यपाल से मांग की गयी है कि कानून व्यवस्था किसी भी कीमत पर बनाये रखी जाए.

उन्होंने कहा कि 1992 में एक घटना हुई. हमने राज्यपाल से निवेदन किया है कि वह सरकार को स्थिति पर नियंत्रण करने का निर्देश दें और ऐसा नहीं हुआ तो राज्यपाल राज्य सरकार को बर्खास्त करने के लिए केन्द्र सरकार को रिपोर्ट भेजें.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सीपी राय ने बताया कि राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि वह खुद स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए हैं. राय ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजभवन के गेट पर धरना भी दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि राम मंदिर विवादित स्थल पर नहीं बनना चाहिए. उन्होंने कहा था कि जब चुनाव आता है तब बीजेपी के लोग राम मंदिर का मुद्दा उठाते हैं. जब मामला सुप्रीम कोर्ट में है तो विवादित जमीन पर मंदिर नहीं बनना चाहिए. मंदिर कहीं और बना लो. इसके लिए या तो आम सहमती बने या फिर कोर्ट ने फैसले का इंतजार किया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Champat Rai News: अब चंपत राय की बारी! ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर SIT करेगी पूछताछ
अब चंपत राय की बारी! ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर SIT करेगी पूछताछ
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget