एक्सप्लोरर

शिवपाल सिंह यादव ने कहा- गठबंधन में सम्मान नहीं मिला तो सभी सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी के खिलाफ बनने वाले गठबंधन में शामिल हो सकते हैं लेकिन ऐसा पूरे सम्मान के साथ ही होगा.

हापुड़: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी के खिलाफ बनने वाले गठबंधन में शामिल हो सकते हैं लेकिन ऐसा पूरे सम्मान के साथ ही होगा. शिवपाल यादव हापुड़ के तहसील चौपले पर भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरे सम्मान के साथ गठबंधन में शामिल होगी. यदि सम्मान नहीं मिला तो वह अपने प्रत्याशी चुनाव में उतारेंगे और वह इसके लिए वह तैयार है. उन्होंने कहा कि गठबंधन नहीं हुआ तो पार्टी अधिकतर सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी.

उन्होंने कहा कि असली समाजवादी पार्टी अब उनकी हो गई है. पार्टी पूरी तरह लोहिया के विचारों वाली है. उन्होंने राफेल मामले में कहा कि यदि केंद्र सरकार सही है तो उसे जांच से घबराना नहीं चाहिए. शहरों के नाम बदले जाने पर उन्होंने कहा कि शहरों के नाम बदलने से लोगों का मन नहीं बदला जा सकता और जनता बीजेपी के झूठ से तंग आ चुकी है.

इससे पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रवक्ता और समाजवादी बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनकी पार्टी की शत्रु नंबर वन है और पीएसपी की सीधी लड़ाई बीजेपी व उसकी सांप्रदायिक सोच से है.

अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी में हो रही अपनी उपेक्षा से नाराज होकर इस साल अगस्त में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया था. बाद में इसे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के रूप में पंजीकृत किया गया था. उसके बाद से सपा और प्रसपा के बीच खुद को मुलायम के करीब दिखाने की होड़ लगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget