एक्सप्लोरर

देश और प्रदेश में सत्ता की 'चाबी' हमारे पास, 2019 में हमारे बिना नहीं बन सकती सरकार- प्रसपा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया को चुनाव आयोग ने बीते सोमवार को चुनाव चिन्ह 'चाबी' एलाट किया है. प्रसपा कार्यकर्ताओं में चुनावी सिम्बल चाबी पाकर ख़ुशी का माहौल है.

कानपुर: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया को चुनाव आयोग ने बीते सोमवार को चुनाव चिन्ह 'चाबी' एलाट किया है. प्रसपा कार्यकर्ताओं में चुनावी सिम्बल चाबी पाकर ख़ुशी का माहौल है. शिवपाल सिंह यादव फैन्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और प्रसपा के सचिव आशीष चौबे का कहना है कि सत्ता की चाबी अब हमारे पास है.

उन्होंने कहा कि कई छोटे दल हमारे संपर्क में हैं और आने वाले वक्त में शिवपाल सिंह यादव इन दलों के साथ बात-मुलाकात करेंगे. कांग्रेस के साथ भी गठबंधन पर विचार किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में प्रसपा की चाबी के बिना किसी भी सरकार की कल्पना नहीं की जा सकती है. सत्ता का ताला प्रसपा की चाबी से ही खुलेगा इस बात को सभी विपक्षी पार्टियों को मानना पड़ेगा. 2019 के लोकसभा चुनाव में इसका नमूना भी देखने को मिल जाएगा.

प्रसपा को चुनावी सिम्बल मिलने के बाद कानपुर में प्रसपा के कार्यक्रताओं ने जश्न मनाया .एक दूसरे का मिठाई खिलाकर गले मिले. शिवपाल सिंह यादव फैन्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि मकर संक्रांति के मौके पर चुनाव का सिम्बल मिला है यह पार्टी के लिए बहुत ही शुभ संकेत है.

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं. प्रसपा के एक-एक कार्यकर्ता ने कमर कस ली है. जिस तरह से हमने तीन माह में पूरे प्रदेश में संगठन खड़ा कर दिया है उसी तरह से हमारा लोकसभा चुनाव में परफार्मेंस भी रहेगा.

उन्होंने कहा कि जब घरेलू कलह की वजह से शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी छोड़ी थी तो फैन्स एसोसिएशन 65 जिलों में सक्रिय हो चुका था. प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में हमारे बड़ी संख्या में जमीनी कार्यकर्ता हैं. यह कार्यकर्ता प्रसपा के लिए दिन रात काम कर रहे हैं. हमारी बूथ कमेटियां तक तैयार हो चुकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट से 17 एजेंडे पास
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट की बड़ी खबर
तिरंगा विवाद में महबूबा के बचाव में उतरे CM उमर अब्दुल्ला, जानें क्या बोले?
तिरंगा विवाद में महबूबा के बचाव में उतरे CM उमर अब्दुल्ला, जानें क्या बोले?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget