एक्सप्लोरर

गौहत्या के खिलाफ जारी फतवों का प्रचार करेगा शिया पर्सनल लॉ बोर्ड, तीन तलाक खत्म करने की मांग

लखनऊ: ऑल इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड देश में गौहत्या पर रोक लगाने के लिये इस सिलसिले में जारी फतवों का पूरे देश में प्रचार करेगा. साथ ही बोर्ड से सती प्रथा की तर्ज पर देश से तीन तलाक की व्यवस्था खत्म करने की मांग भी सरकार से की है.

देश में गौहत्या पर पूरी तरह रोक लगाये जाने की मांग बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने बताया कि बोर्ड की कार्यकारिणी समिति की आज हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया. उन्होंने बताया कि बैठक में देश में गौहत्या पर पूरी तरह रोक लगाये जाने की मांग करते हुए फैसला किया गया कि बोर्ड गौकशी के खिलाफ पूर्व में जारी फतवों को पूरे देश में प्रचारित करेगा, ताकि इसे लेकर पैदा गलतफहमियां पूरी तरह दूर हो सकें.

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मसले का हल अब्बास ने बताया कि गौहत्या के खिलाफ इराक से आयतुल्ला बशीर नजफी का हाल में फतवा आया है. खासतौर पर उसके बारे में हिन्दुस्तान की अवाम को बताया जाएगा. बैठक में पारित प्रस्ताव में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मसले का हल बातचीत के जरिये करने की अपील की गयी. चूंकि बोर्ड इस मामले में पक्षकार नहीं है, लिहाजा उसने दोनों पक्षों से आपसी बातचीत से मसला सुलझाने की अपील की है.

बंद होना चाहिए तीन तलाक का रिवाज

प्रस्ताव में सरकार से तीन तलाक की व्यवस्था खत्म करने की मांग करते हुए बोर्ड ने कहा है कि जिस तरीके से सती प्रथा के खात्मे के लिये कानून बना था, उसी तरह एक बार में तीन तलाक का रिवाज बंद होना चाहिये.

सच्चर समिति की तरह एक अलग समिति बनाने की मांग बोर्ड ने प्रस्ताव में शिया मुसलमानों की आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक स्थिति के आकलन के लिये सच्चर समिति की तरह एक अलग समिति बनाने की मांग भी की. प्रस्ताव में प्रदेश सरकार से मांग की गयी कि मदरसा बोर्ड के गठन के समय शिया मुसलमानों को भी उनकी आबादी के हिसाब से प्रतिनिधित्व दिया जाए.

हज के दौरान शिया मोअल्लिम की व्यवस्था बोर्ड ने केन्द्र सरकार से मांग की कि हज कमेटी के जरिये जो शिया मुसलमान हज करने जाते हैं, उनके लिये हज के दौरान शिया मोअल्लिम की व्यवस्था की जाए. बोर्ड ने मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार में शिया समुदाय के मोहसिन रजा को मंत्री पद दिये जाने पर शुक्रिया भी अदा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD के मार्च में 'AK-47' से प्रदर्शन, तेजस्वी यादव कब तक पहुंचेंगे
LIVE: RJD के मार्च में 'AK-47' से प्रदर्शन, तेजस्वी यादव कब तक पहुंचेंगे
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget