एक्सप्लोरर

पटना: NDA की रैली से नदारद रहने पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, न तो मुझे बुलाया गया न ही मेरी रूची थी

रैली पटना के गांधी मैदान में हुई थी जो शत्रुघ्न सिन्हा के संसदीय क्षेत्र पटना साहिब में पड़ता है. स्थानीय बीजेपी सांसद होने के नाते उनकी गैरमौजूदगी पर लोगों की नजरें रहीं.

पटना: बीजेपी से असंतुष्ट चल रहे लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को कहा कि बिहार में 40 सीटें जीतने का एनडीए नेताओं का दावा और कुछ नहीं बल्कि ‘ख्याली पुलाव’ है. पीएम नरेंद्र मोदी की रविवार को पटना में हुई रैली से नदारद रहने के संबंध में उन्होंने कहा, ‘‘ना तो मुझे बुलाया गया और ना ही मेरी इसमें शामिल होने में कोई रूचि थी.’’

रैली पटना के गांधी मैदान में हुई थी जो शत्रुघ्न सिन्हा के संसदीय क्षेत्र पटना साहिब में पड़ता है. स्थानीय बीजेपी सांसद होने के नाते उनकी गैरमौजूदगी पर लोगों की नजरें रहीं. जब उनसे पूछा गया कि क्या बीजेपी में उनके लिए सबकुछ समाप्त हो गया है, तो उन्होंने कहा, ‘‘यह तो समय बताएगा कि बीजेपी के साथ मेरा समय समाप्त हो गया है या मेरे साथ पार्टी का समय समाप्त हो गया है.’’

अभिनेता-नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटें एनडीए द्वारा जीतने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य नेताओं के दावे को ‘ख्याली पुलाव’ करार दिया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखने के लिए ऐसा बोला जा रहा है. उन्होंने फोन पर पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘‘उन्हें कम से कम मेरी पटना साहिब सीट को तो अपने दावे से छोड़ देना चाहिए था.’’ शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में अपना दावा दोहराया था कि वह पटना साहिब लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा था, ''भले ही हालात बदल जाएं, स्थान यही रहेगा.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget