एक्सप्लोरर

कुंभ मेला: शशि थरूर ने CM योगी की तस्वीर शेयर कर कसा तंज, कहा- इस संगम में सब नंगे हैं

Kumbh mela 2019: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश की पूरी कैबिनेट ने कल संगम में डुबकी लगाई थी. कई साधु संत भी साथ में डुबकी लगाने के लिए आए.

नई दिल्ली: प्रयागराज के कुंभ मेले में कल उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ संगम में डुबकी लगाई. स्नान की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर किये जा रहे हैं. शेयर करने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर भी हैं. उन्होंने तंज करते हुए ट्विटर पर लिखा, ''गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं. इस संगम में सब नंगे हैं! जय गंगा मैया की!''

कल मुख्यमंत्री के साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य साधु संतों ने भी संगम में स्नान किया. स्नान के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश की पूरी कैबिनेट और हमारे कई राज्यमंत्रियों ने आज संगम में डुबकी लगाई. कई साधु संत भी साथ में डुबकी लगाने के लिए आए."

इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री योगी अपने कैबिनेट के साथ लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर गए जहां उन्होंने पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के साथियों के साथ अक्षयवट और सरस्वती कूप के भी दर्शन किए. मुख्यमंत्री ने दिव्य कुम्भ, भव्य कुम्भ सेल्फी प्वाइंट पर कैबिनेट के सहयोगियों के साथ फोटो भी खिंचवाई.

इतिहास में पहली बार कुम्भ मेले में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया, “उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग को प्रयागराज से जोड़ने के लिए मंत्रिमंडल ने गंगा एक्सप्रेसवे को सैद्धांतिक सहमति दी है.”

कुंभ में कैबिनेट: जानिए क्या खास फैसले लिए गए मंत्रिमंडल की इस खास बैठक में

उन्होंने बताया, “यह एक्सप्रेसवे मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज आएगा. यह एक्सप्रेसवे जब बनेगा तो दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा. यह लगभग 600 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे होगा और इस पर करीब 36,000 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है.

कई कैबिनेट मंत्रियों ने मोबाइल थिएटर में देखी 'उरी- दि सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में आज से डायवर्जन, पढ़ें रूट
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में आज से डायवर्जन, पढ़ें रूट
बिहार को पीएम मोदी का तोहफा, 25 नई चीनी मिलें लगेंगी
बिहार को पीएम मोदी का तोहफा, 25 नई चीनी मिलें लगेंगी

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget