एक्सप्लोरर

शाहजहांपुर: पैसे के लेन-देन को लेकर दो गुटों में चली गोलियां, तीन लोगों की मौत

पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मुशीर नामक युवक अपने घर के बाहर खड़ा था तभी वहां पहुंचे इसरार नामक व्यक्ति से उसकी पैसे के लेन-देन को लेकर कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनो ओर से गोलियां चलायी जाने लगीं.

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर नगर में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान दो गुटों में हुई गोलीबारी में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मुशीर नामक युवक अपने घर के बाहर खड़ा था तभी वहां पहुंचे इसरार नामक व्यक्ति से उसकी पैसे के लेन-देन को लेकर कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनो ओर से गोलियां चलायी जाने लगीं. इस दौरान मुशीर (32) के सिर में गोली लग गयी और उसकी वहीं मौत हो गयी.

उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में दूसरे पक्ष के इमरान (35) और उसके सगे भाई इसरार (30) को भी गोली लग गयी. दोनों को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है कई थानों की पुलिस पूरे क्षेत्र में डेरा डाले है.

त्रिपाठी ने बताया कि दोनो पक्ष के 20 लोगों को मामले में नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है. दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में पैसों के लेनदेन के विवाद का उल्लेख किया गया है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, सोनू नामक घायल को शाहजहांपुर जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget