एक्सप्लोरर

आगरा के सात मरीजों ने दी कोरोना को मात, इलाज के बाद जांच में आए निगेटिव

कोरोना वायरस के कहर के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है. आगरा के सात मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है.

लखनऊ: विश्व में दहशत फैलाने के बाद कोरोना वायरस ने पखवाड़े भर पूर्व भारत में अपने पांव पसारने शुरू किए थे. ऐसे में आगरा में एक साथ आठ लोगों को कोरोना के संक्रमण होने की खबर ने पूरे देश में हड़कंप मचाकर रख दिया था. मगर अब अब यहां से एक राहत की खबर सामने आई है. आठ संक्रमित लोगों में से सात लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अब आगरा का सिर्फ एक व्यक्ति ही कोरोना से संक्रमित रह गया है. जिसका इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

दिल्ली में एक जूता कारोबारी को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर शक की सुई आगरा के दो जूता कारोबारी भाइयों पर आकर टिकी थी. यह दोनों भाई भी अपने परिवार के साथ इटली घूमने ही नहीं गए थे, बल्कि शहर के एक नामचीन होटल की पार्टी में भी शरीक हुए थे. कोरोना वायरस संभावित मानते हुए एक मार्च को परिवार के छह सदस्यों के नमूने लेकर केजीएमयू लखनऊ भेजे गए. अगले ही दिन जब इन नमूनों को पॉजिटिव पाया गया तो देश-प्रदेश में हड़कंप मच गया था.

पुनर्परीक्षण के लिए एनआईवी पुणे भेजे गए छह नमूनों में से पांच को संक्रमित पाया गया. प्रशासन ने जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से उन्हें दो मार्च को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल भेज दिया. छह मार्च को जूता कारोबारी की फैक्ट्री के मैनेजर को भी संक्रमित पाया गया. सात मार्च को मैनेजर की पत्नी भी पॉजिटिव निकली. इन दोनों को भी दिल्ली में भर्ती करा दिया गया था.

आगरा के डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के आठ संक्रमित मामलों में से सात की रिपोर्ट निगेटिव आई है. हालांकि वे सभी फिलहाल घर पर ही क्वारंटाइन रहेंगे. बता दें कि होली के ठीक पहले आगरा में आठ लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर आई थी.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' की रिलीजिंग डेट पर लगी रोक

कोरोनाः पाकिस्तानी जनता के लिए ऋषि कपूर ने जताई चिंता, बोले इंसानियत जिंदाबाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget