एक्सप्लोरर

आतंकवाद-नक्सलवाद के बजाय AAP को खत्म करना चाहती है मोदी सरकार: संजय सिंह

लखनऊ: आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने केन्द्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि आतंकवाद और नक्सलवाद के बजाय केन्द्र सरकार ‘आप’ को खत्म करना चाहती है. इसलिए विदेशी चंदे के नाम पर केन्द्र आम आदमी पार्टी का उत्पीड़न कर रहा है.

विदेशी चंदे के मामले में ‘आप’ का रिकॉर्ड बेदाग

संजय सिंह ने कहा कि कल केन्द्र सरकार ने विदेशी चंदे को लेकर कानून के उल्लंघन के संदेह पर ‘आप’ को एक नोटिस भेजा है, जबकि इसी सरकार के गृह मंत्रालय ने साल 2015 में अदालत में एक शपथपत्र दाखिल करके कहा था कि विदेशी चंदे के मामले में ‘आप’ का रिकॉर्ड बेदाग है.

संजय सिंह के मुताबिक सच्चाई यह है कि वेदांता से नियमविरुद्ध तरीके से चंदा लेने के मामले में खुद बीजेपी और कांग्रेस के दामन दागदार हैं, मगर वे दोनों कानून को बदलकर बच निकलीं. उन्होंने कहा कि कश्मीर आतंकवाद से और छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से परेशान है लेकिन केन्द्र की प्राथमिकता इन दोनों को खत्म करने के बजाय ‘आप’ का खात्मा करने की है.

विदेशी चंदा हासिल करने के लिए नियमों का उल्लंघन

आपको बता दें कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को एक नोटिस जारी करके कहा था कि वह खुद को मिले विदेशी चंदे का डिटेल पेश करे. केन्द्र को शक है कि आप ने विदेशी चंदा हासिल करने के लिये नियमों का उल्लंघन किया है.

सिंह ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बदहाली की पराकाष्ठा होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में राज्य की बीजेपी सरकार पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार की ‘पार्ट-टू’ की तरह काम कर रही है. पिछली ही सरकार की तरह टोल प्लाजा पर बीजेपी विधायक मारपीट कर रहे हैं. पुलिस पर हमले हो रहे हैं.

उत्तर प्रदेश पर है आम आदमी पार्टी का फोकस

उत्तर प्रदेश में जल्द ही होने वाले स्थानीय निकाय के चुनावों के लिये पूर्वाचल और अवध क्षेत्र के 42 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने आये ‘आप’ प्रवक्ता ने कहा कि अब उनकी पार्टी का फोकस उत्तर प्रदेश पर है. गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में पार्टी बाद में फैसला करेगी.

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी स्थानीय निकायों की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के बजाय उन सीटों पर ही मैदान में उतरेगी, जहां संगठन सबसे मजबूत है. वे सीटें कौन-कौन सी होंगी, इसका फैसला जिला संयोजक करेंगे. वार्ड प्रत्याशियों के चयन के लिये आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

लखनऊ नगर निगम में करोड़ों रुपए के घोटाले

सिंह ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर नगर निगमों और नगर पालिकाओं पर बीजेपी का शासन है और उसने इन निकायों को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है. ‘आप’ ने लखनऊ नगर निगम में करोड़ों रुपये के घोटाले उजागर किये हैं. ऐसे लगभग सभी शासी निकायों में यही हाल है. ‘आप’ इसे मुद्दा बनाएगी. उन्होंने बताया कि पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर जल्द ही ‘घोषणापत्र’ जारी करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget