एक्सप्लोरर

अमृतसर में ग्रेनेड हमले के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, की जा रही है कड़ी निगरानी

घटना के बाद उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित अनेक महत्वपूर्ण मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है.

लखनऊ: पंजाब के अमृतसर में हुए ग्रेनेड हमले के बाद उत्तर प्रदेश में भी कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने अमृतसर की घटना के मद्देनजर राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था को निर्देश दिए हैं कि वह प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए लगातार सतर्कता सुनिश्चित करें.

पुलिस महानिदेशक ने अन्तरराज्यीय सीमाओं विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सघन चेकिंग सुनिश्चित करने को भी कहा है ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हो और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनी रहे. बता दें कि अमृतसर स्थित निरंकारी भवन में ग्रेनेड हमले में तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी एवं 10 लोग घायल हो गए.

घटना के बाद उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित अनेक महत्वपूर्ण मंदिरों एवं तेलशोधक कारखाने की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है.

विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनन्द कुमार ने इस संबंध में दिल्ली और हरियाणा से लगे जनपदों को खास तौर पर सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार पंजाब की घटना के बाद हाईकमान से मिले निर्देशों के अनुपालन में मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान, वृन्दावन में ठा. बांकेबिहारी मंदिर, अंग्रेजों के मंदिर के नाम से जाना जाने वाले श्रीकृष्ण बलराम मंदिर व प्रेम मंदिर और मथुरा रिफाइनरी की सुरक्षा को पहले से भी अधिक कड़ा कर दिया गया है.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget