एक्सप्लोरर

अयोध्या मामलाः SC ने ठुकराई सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील की अपील, हफ्ते में 5 दिन ही होगी मामले की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अयोध्या मामले को जल्द सुलझाने के लिए इसकी सुनवाई हफ्ते में 5 दिन जारी रहेगी. अदालत ने सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धवन की उस अपील को ठुकरा दिया है जिसमें उन्होंने हफ्ते में 3 दिन सुनवाई करने की मांग की थी.

नई दिल्लीः अयोध्या मामले को लेकर बड़ी खबर आई है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अयोध्या मामले की सुनवाई हफ्ते में 5 दिन जारी रहेगी और इस पर मुस्लिम पक्ष की अपील को ठुकरा दिया है. दरअसल मुस्लिम पक्ष की ओर से सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धवन ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर हफ्ते में 3 दिन ही सुनवाई हो. उन्हें मामले की 5 दिन की सुनवाई पर एतराज था जिसे सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया है.

सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धवन ने कहा था कि अयोध्या मामला इतना गंभीर है कि इसकी दिन-रात तैयारी करनी होती है और इसलिए वो हफ्ते में पांच दिन अदालत में नहीं आ सकते. उन्होंने मांग की थी कि मामले की सुनवाई हफ्ते में 5 दिन नहीं सिर्फ 3 दिन ही होनी चाहिए. अदालत ने सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धवन की अपील को ठुकरा दिया है जिसमें उन्होंने हफ्ते में 3 दिन सुनवाई करने की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अयोध्या मामले को जल्द सुलझाने के लिए इसकी सुनवाई हफ्ते में 5 दिन जारी रहेगी.

दरअसल कल ही अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही ऐतिहासिक सुनवाई में नया आयाम जुड़ा. कोर्ट ने साफ किया कि इस मामले की सुनवाई सप्ताह में 5 दिन होगी. आमतौर पर इस तरह के पुराने और विस्तृत सुनवाई की ज़रूरत वाले मामले मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को ही सुने जाते हैं. लेकिन कोर्ट ने कल कहा कि इस मामले को सोमवार और शुक्रवार को भी सुना जाएगा. इस तरह की लगातार सुनवाई से 491 साल पुराने अयोध्या विवाद पर अंतिम फैसला जल्द आने की उम्मीद बढ़ गई है.

माना जा रहा है कि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई रिटायर होने से पहले इस मामले को सुलझा देना चाहते हैं. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं और इससे पहले इस मामले को सुलझा दिया जाए इसके लिए सारी कोशिश की जा रही है. आशंका जताई जा रही थी कि उनके कार्यकाल में मामला निपट पाएगा या नहीं, क्योंकि ऐसा न होने की स्थिति में नए सिरे से सुनवाई शुरू करनी पड़ती. लेकिन हर हफ्ते 2 दिन की अतिरिक्त सुनवाई से अब ये तय हो गया है कि निश्चित रूप से इस समय सीमा के भीतर ही कोर्ट का फैसला आ जाएगा.

6 अगस्त से सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर नियमित सुनवाई चल रही है. पहले इस मामले पर हफ्ते में तीन दिन सुनवाई हो रही थी लेकिन कल सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर हफ्ते में पांचों दिन सुनवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
Jharkhand Vidhan Sabha March Live: झारंखड विधानसभा मार्च के लिए जयपाल मुंडा स्टेडियम से निकले छात्र, कुछ देर में करेंगे घेराव
Live: झारंखड विधानसभा मार्च के लिए जयपाल मुंडा स्टेडियम से निकले छात्र, कुछ देर में करेंगे घेराव

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget