एक्सप्लोरर

MP: सत्यव्रत चतुर्वेदी बेटे को नहीं दिला पाए कांग्रेस का टिकट, बागी बेटे ने SP से भरा नामांकन

नितिन ने मध्यप्रदेश की बुंदेलखंड क्षेत्र की राजनगर विधानसभा सीट से अपना पर्चा भरा है. नामांकन के दौरान नितिन के हजारों समर्थक मौजूद थे. वहां मौजूद समर्थकों ने नितिन के लिए जमकर नारे लगाए.

भोपालः मध्य प्रदेश में नामांकन भरने के आखिरी दिन से पहले टिकट बंटवारे को लेकर सभी पार्टियों में खूब गहमागहमी रही. कहीं खुशी, कहीं गम का नजारा भी देखने को मिला. जिन्होंने टिकट पा लिया वो पार्टी से अपनी वफादारी की कसमें खाते दिखे तो दूसरी तरफ जो खाली हाथ रह गए, उन्होंने हंगामे किए या दूसरी पार्टी से टिकट पाने के जुगाड़ में लग गए. इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी अपने बेटे को टिकट दिलाने में नाकाम हुए तो बेटा बागी बनकर समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में कूद पड़ा. खास बात ये है कि जब बेटे नितिन चतुर्वेदी एसपी से नामांकन भरा तो पिता भी मौजूद थे.

हालांकि, हर पार्टी में नाराज़ छोटे-बडे़ नेताओं के मान मनौव्वल का दौर जारी है. यही कोशिश हो रही है कि किसी तरह इस विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी के साथ ही रखा जाए, ताकि पार्टी की जीत दिलाई जा सके.

नितिन ने मध्यप्रदेश की बुंदेलखंड क्षेत्र की राजनगर विधानसभा सीट से अपना पर्चा भरा है. नामांकन के दौरान नितिन के हजारों समर्थक मौजूद थे. वहां मौजूद समर्थकों ने नितिन के लिए जमकर नारे लगाए.

एसपी में शामिल होने के बाद नामांकन दाखिल करने पहुंचे नितिन के साथ उनके पिता सत्यव्रत चतुर्वेदी भी थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस नहीं छोड़ी है. मीडिया से बात करते हुए सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. बेटा के एसपी में शामिल होने को लेकर उन्होंने बताया कि यह मेरा निर्णय था कि कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद नितिन समाजवादी पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़े. इस सीट से कांग्रेस की ओर से विक्रम सिंह हैं जबकि बीजेपी की ओर से अरविंद पटेरिया मैदान में हैं.

राज्य में नामांकन की आखिरी तारीख 10 नवंबर है. यहां 230 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 28 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना की तारीख सभी पांच राज्यों में एक साथ 11 दिसंबर को होगी.

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में एबीपी न्यूज सर्वे के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 111-121 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं कांग्रेस कांग्रेस 100-110 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. हालांकि अन्य के खातों में 6-12 सीटें जाने का अनुमान है.

 सर्वे में दावा- शिवराज लगातार चौथी बार बनेंगे CM, कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget