एक्सप्लोरर

Coronavirus: जरूरतमंद लोगों को राशन पहुंचाने के लिए जम्मू में RSS ने संभाला मोर्चा

आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव भैयाजी जोशी ने स्वयंसेवकों से लोगों की मदद को कहा था. जम्मू आऱआएसएस के स्वयंसेवक 17 दिनों से लगातार लोगों को राशन सामग्री बांट रहे हैं.

जम्मू: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए ज़रूरी लॉकडाउन में कई दिहाड़ी और मज़दूर वर्ग के परिवारों को खाने में दिक्कत आ रही हैं. ऐसे में अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ऐसे परिवारों तक खाना और राशन पहुंचाने का बीड़ा उठाया है.

देशव्यापी लॉकडाउन अब तीसरे सप्ताह में दाखिल हो चुका है. ऐसे में अब उन परिवारों की दिक्कतें बढ़ गयी हैं जो लोग दिहाड़ी, मज़दूरी या दूसरे ऐसे काम कर के अपने परिवार का पेट पालते थे. इन हफ्तों में उनकी जमा पूंजी  ख़त्म हो चुकी है. अब ऐसे परिवारों की मदद का मोर्चा आरएसएस ने संभाला है.

आरएसएस के कार्यकर्ता पिछले 17 दिनों से न केवल ऐसे परिवारों तक मदद पहुंचा रहे हैं बल्कि ऐसे परिवारों एक सूची भी तैयार कर रहे हैं जिनके पास खाने को कुछ नहीं है. आरएसएस के एक स्वयंसेवक के मुताबिक संघ ने ऐसे लोगों की शुरूआती सूची तैयार की है जो भोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इनके पास न तो बीपीएल और न ऐपीएल कार्ड है. शुक्रवार को आरएसएस ने जम्मू में करीब एक हज़ार ऐसे परिवारों में राशन वितरित किया.

आरएसएस के महानगर संचालक सुरिंदर मोहन गुप्ता बताते हैं कि उन्होंने इन परिवारों में आटा, चावल, दालें, नमक, आलू, तेल समेत दूसरी ज़रूरी सामग्री वितरित की. उन्होंने बताया कि आरएसएस के स्वयंसेवक राशन की इस ज़रूरी सामग्री को पैक करते हैं और फिर ज़रूरतमंदों में वितरित करते हैं. इस दौरान संघ के सभी स्वयंसेवक मास्क पहने होते हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं.

उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में वो ऐसे और परिवारों तक भी मदद पहुंचाने की कोशिश करेंगे. गौरतलब है कि हाल ही में आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव भैया जी जोशी ने अपने स्वयंसेवकों को ज़रूरतमंदों तक मदद पहुंचाने की अपील की थी. इसी अपील के बाद संघ के स्वयंसेवकों ने इस अभियान की शुरूआत की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget