एक्सप्लोरर

योगी राज में अपराधी बेख़ौफ़, उनमें क़ानून का कोई डर नहीं: समाजवादी पार्टी

सपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला और उस पर दंगाइयों को बचाने का गंभीर आरोप लगाया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि योगी राज में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं और उनमें क़ानून का कोई डर नहीं रह गया है.

प्रयागराज: यूपी के बुलंदशहर में गाय के नाम पर हुई हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर की मौत के मामले में अब सियासत शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. सपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके कैंडल जलाकर शहीद हुए पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध सिंह को श्रद्धांजलि दी. प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक इंस्पेक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी.

सपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला और उस पर दंगाइयों को बचाने का गंभीर आरोप लगाया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि योगी राज में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं और उनमें क़ानून का कोई डर नहीं रह गया है.

ये है मामला

जब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर ट्रैफिक जाम हटवाने की कोशिश की तभी उन पर धारदार चीजों से हमला करने के साथ ही गोली भी चला दी गई, जिसके चलते उनकी मौत हो गई. हिंसा में एक युवक भी मारा गया.

पुलिस ने 88 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से 25 को नामजद किया गया है. हिंसा में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है और 22 स्थानों पर छापेमारी की गई है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से मिली जानकारी और घटना के समय लोगों द्वारा लिए गए वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर छापेमारी की गई. पुलिस अब हिंसा स्थल के नजदीक के गांवों पर फोकस कर रही है. पुलिस का मानना है कि भीड़ इन दोनों जगहों से आई थी.

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है और हालात तालिबान जैसे हो गए हैं. इंस्पेक्टर की हत्या को सरकार के माथे पर कलंक बताते हुए प्रवक्ता ने सीएम के इस्तीफे की मांग की.

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता पवन पांडे ने कहा कि सीएम योगी ने राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और कानून के रखवाले, सरकारी लोग भी मारे जा रहे हैं. उन्होंने राष्ट्रपति और राज्यपाल से सरकार को बर्खास्त करने की अपील की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC चुनाव: OBC पार्टी का बड़ा दावा, कहा- राजीव यादव भारी मतों से जीतेंगे
UP MLC चुनाव: OBC पार्टी का बड़ा दावा, कहा- राजीव यादव भारी मतों से जीतेंगे
'माफियाओं को...', अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर राज्यसभा MP डॉ. संगीता बलवंत
'माफियाओं को...', अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर राज्यसभा MP डॉ. संगीता बलवंत
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget