एक्सप्लोरर

नरेश उत्‍तम बोले: गोरखपुर से हुई बीजेपी की हार की शुरुआत, 2019 में हो जाएगा देश से सफाया

नरेश उत्‍तम ने कहा कि वे गोरखपुर की जनता का आभार व्‍यक्‍त करते हैं. क्‍योंकि उन्‍होंने बीजेपी के झूठ को उजागर किया है और गोरखपुर से ही परिवर्तन का सिलसिला शुरू कर दिया.

गोरखपुरः समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्‍तम पटेल गोरखपुर पहुंचे. यहां पर वे पूर्वांचल में सैंथवार समाज के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक स्‍व. केदार नाथ सिंह की छठी पुण्‍यतिथि में सम्मिलत हुए. इस दौरान उन्‍होंने वार्ता के दौरान कहा कि गोरखपुर से बीजेपी के हार की शुरुआत हुई. 2019 में देश से सफाया हो जाएगा.

नरेश उत्‍तम ने कहा कि वे गोरखपुर की जनता का आभार व्‍यक्‍त करते हैं. क्‍योंकि उन्‍होंने बीजेपी के झूठ को उजागर किया है और गोरखपुर से ही परिवर्तन का सिलसिला शुरू कर दिया. देश में ये संदेश दिया है कि सच और झूठ में अंतर है. उन्‍होंने कहा कि गोरखपुर के लोगों ने ये संदेश भी दिया कि राजनेताओं और पार्टियों की कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए. लेकिन, बीजेपी इस पर अमल नहीं करती है.

सपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि गोरखपुर से इसकी शुरुआत हुई. फूलपुर, नूरपुर और कैराना में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. पूरे देश में इस बात की चर्चा हो रही है कि बीजेपी ने जो कहा जो वायदा किया, उसे पूरा नहीं किया. किसान और नौजवान के साथ हर वर्ग परेशान है. जिसकी वजह से जनता बीजेपी से नाराज हुई और इन पांच राज्‍यों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा.

उन्‍होंने कहा कि 2019 में स्‍पष्‍ट है कि पूरे देश से बीजेपी का सफाया हो जाएगा. क्‍योंकि बीजेपी ने जो कहा वो नहीं किया. जो लोग कहते हैं और नहीं करेंगे, तो वे हटेंगे. महागठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि ये हमारे नेता अखिलेश यादव और राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व तय करेगा कि किससे गठबंधन होगा और गठबंधन का स्‍वरूप क्‍या होगा. नरेश उत्‍तम ने कहा कि 2019 चुनाव उत्‍तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्‍व में लड़ा जाएगा.

उन्‍होंने कहा कि 2019 बीजेपी के लिए बहुत मुश्किल है. उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत हो चुकी है. गोरखपुर मुख्यमंत्री का क्षेत्र है. जब यहां पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा, तो प्रदेश में क्‍या हाल होगा. शिवपाल के मंच पर मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव इस देश के महान नेता हैं. वे समाजवादी आंदोलन के सबसे बड़े नेता हैं. उन्‍होंने सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. दलितों, पिछड़ों, शोषित वर्गों के लिए अपना पूरा जीवन दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब चलता रहता है...', दतिया में समर्थकों के बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'सब चलता रहता है...', दतिया में समर्थकों के बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget