एक्सप्लोरर

यूपी: समाजवादी पार्टी ने अर्जी डाली, शिवपाल सिंह यादव की विधायकी पर खतरा

सपा ने शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा सदस्यता के विरुद्ध याचिका प्रस्तुत की है. यह याचिका दलबदल विरोधी कानून के आधार पर पेश की गई है. शिवपाल यादव सपा के टिकट पर विधानसभा सदस्य चुने गए थे.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद माना जा रहा था कि समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ कटुता को खत्म करेंगे. लेकिन सपा ने गुरुवार को शिवपाल की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की अर्जी डालकर सभी बातों पर विराम लगा दिया है.

सपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और एक समय में सपा के कद्दावर नेता रहे शिवपाल यादव की विधानसभा सदस्यता के विरुद्ध याचिका प्रस्तुत की है. यह याचिका दलबदल विरोधी कानून के आधार पर पेश की गई है.

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने इस संबंध में विधानसभा के सभी सदस्यों की जानकारी के लिए गुरुवार को एक सूचना भी जारी की. दुबे के अनुसार, सपा दल के नेता रामगोविंद चौधरी ने विधानसभा सदस्य शिवपाल यादव की सदस्यता के विरुद्ध याचिका प्रस्तुत की है.

ज्ञात हो कि शिवपाल यादव सपा के टिकट पर विधानसभा सदस्य चुने गए थे. बाद में सपा से अलग होकर उन्होंने अपनी नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बना ली.

लोकसभा चुनाव में कई सीटों पर उन्होंने अपने दल का उम्मीदवार भी उतारा था. फिरोजाबाद लोकसभा सीट से वह खुद चुनाव लड़े थे. हालांकि लोकसभा के चुनाव में उनकी पार्टी कोई सीट जीत नहीं सकी. शिवपाल यादव अभी भी सपा से ही विधायक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget