एक्सप्लोरर

जनता का मन बता रहीं बीजेपी की जनसभाओं में खाली पड़ी कुर्सियां- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की जनसभाओं में खाली पड़ी कुर्सियों से जाहिर हो रहा है कि जनता उसे उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है.

इटावा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा है कि इस पार्टी की जनसभाओं में खाली पड़ी कुर्सियों से जाहिर हो रहा है कि जनता उसे उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है. अखिलेश ने रविवार को सैफई में अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा कि बीजेपी की चुनावी जनसभाओं में खाली पड़ी कुर्सियां जनता के मन को जाहिर कर रही हैं. इन्हीं खाली कुर्सियों की तरह बीजेपी पहले चरण के चुनाव में खुद को खाली पाएगी. जनता उसे सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है.

उन्होंने कहा कि पहले चरण में जिन आठ लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं, उन पर अभी तो बीजेपी का ही कब्जा है, मगर जब चुनाव परिणाम आएगा तो पहले चरण से ही बीजेपी के पतन की शुरुआत हो जाएगी. ऐसा इसलिये होगा क्योंकि बीजेपी जनता को अपने पांच साल के कामकाज का हिसाब नहीं दे पा रही है. उल्टे, मूल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है.

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारने वाली वायु सेना के शौर्य का श्रेय खुद ले रहे हैं. लेकिन पाकिस्तान की मदद कर रहे चीन का भारत के छोटे-बड़े तमाम बाजारों पर कब्जा हो गया और प्रधानमंत्री उस पर कोई बात क्यों नहीं कर रहे हैं ?

लोकसभा 2019: फकीरी में भी शाहों से टक्कर, मुजफ्फरनगर से अजित सिंह-संजीव बालियान के मुकाबिल हैं जीरो बैलेंस वाले मांगेराम

लोकसभा चुनाव 2019: बीएसपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 और उम्मीदवारों की घोषणा

नामांकन के लिए जा रहे थे मुलायम सिंह यादव, थोड़ी दूरी पर हैंडग्रेनेड मिलने से फैली सनसनी

अखिलेश ने कहा 'मुझे बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि गाजियाबाद स्मार्ट सिटी बन गया है. गाजियाबाद के गांवों में लोगों को पीने के लिये साफ पानी तक नहीं मिल रहा है.'

उन्होंने कहा कि 'मेक इन इंडिया' की बात करने वाली मोदी सरकार ने किसानों की उपज खरीदने के बजाय विदेश से आयात करने पर जोर दिया है. खाने का कितना घी, तेल विदेश से मँगवाया जा रहा है. आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी फैली है. किसान संकट में हैं, व्यापार खत्म हो गया है. ऐसे में लोगों को नोटबंदी का समय याद आ रहा है मगर उस वक्त इसे अपनी उपलब्धि बता रही बीजेपी अब इसका जिक्र तक नहीं कर रही है, तो लोग उसे वोट क्यों देंगे.

बिसाहड़ा गांव में सीएम योगी की जनसभा, पहली कतार में दिखे अखलाक की हत्या के 3-4 आरोपी

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस का प्रचार करने तीन दिन के दौरे पर बुंदेलखंड पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव 2019: मेरठ का सियासी समर- कौन तोड़ेगा दलित-मुस्लिम के चकव्यूह का घेरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिठाला-कुंडली मेट्रो का रास्ता साफ, दिल्ली-यूपी- हरियाणा के बीच मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
रिठाला-कुंडली मेट्रो का रास्ता साफ, दिल्ली-यूपी- हरियाणा के बीच मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर बोले अन्ना हजारे, 'यह जरूरी है कि जनता...'
छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर बोले अन्ना हजारे, 'यह जरूरी है कि जनता...'
वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget