एक्सप्लोरर

कानपुर: सपा विधायक ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा-पुलिस प्रशासन कर रहा हमारे नेताओं के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई

कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाये जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है.सपा विधायक पर मुकदमा दर्ज किये जाने के बाद पार्टी ने विरोध जताया है. पार्टी का कहना है कि ये पक्षपात पूर्ण कार्रवाई है.

कानपुर, प्रभात अवस्थी. सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाए जाने के मामले पर सपा विधायक पर मुकदमा और बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई न किये जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. जिसके चलते अब सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर अपनी पार्टी के विधायक के खिलाफ एकतरफा हुई कार्रवाई के प्रति नाराजगी जताई है. यही नहीं उन्होंने पत्र लिख कर मांग की है कि भाजपा नेताओं के ऊपर लॉकडाउन के उल्लंघन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई, जबकि समाजवादी पार्टी के विधायक के ऊपर एकतरफा एक्शन लिया गया.

आपको बता दें कि सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने पत्र में लिखा है कि अगर सपा पार्टी के विधायक के ऊपर कार्रवाई की गई है तो उसी प्रकरण में सीओ और इंस्पेक्टर पर क्यों नहीं कार्रवाई हुई जबकि वो भी दोषी हैं.

बीजेपी पर क्यों नहीं दर्ज हो रहे मुकदमे

पत्र में उन्होंने लिखा कि पुलिस ने बीजेपी के लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की सिर्फ सपा विधायक पर ही एक्शन लिया. सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बीजेपी के विधायक और नेताओं की शिकायत करते हुये लिखा कि एमएलसी अरुण पाठक बिना हेलमेट के स्कूटर चलाते हैं तो वहीं गोविन्द नगर से विधायक सुरेंद्र मैथानी फेसबुक लाइव चलते हुए अपने बाल कटवाते हैं.

कानपुर: सपा विधायक ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा-पुलिस प्रशासन कर रहा हमारे नेताओं के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई

यही नहीं जिस दिन इरफान का मामला हुआ उसी दिन भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील बजाज कोरोना महामारी के चलते कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन में प्रवासी मजदूरों को कोल्डड्रिंक बांटते हैं. इसके अलावा कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष बीना आर्या ने सम्मान समारोह आयोजित किया लेकिन उनके खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई.

समाजवादी पार्टी ने सफाई दी है कि सपा विधायक इरफान सोलंकी पर शुक्रवार को हॉट स्पॉट एरिया के पास भीड़ जुटाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था. पत्र में लिखा गया है कि इरफान सोलंकी अपने क्षेत्र की जनता की समस्या सुनने गए थे और उनके खिलाफ मुकदमा हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget