एक्सप्लोरर

छापेमारी से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य को प्रशासन ने कर दिया था अलर्ट- धर्मेन्द्र यादव

सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं और प्रशासन ने छापेमारी से पहले ही मौर्य को अलर्ट कर दिया था.

बदायूं: सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं और प्रशासन ने छापेमारी से पहले ही मौर्य को अलर्ट कर दिया था. यादव बदायूं लोकसभा सीट से सपा के पुन: प्रत्याशी हैं. उन्होंने मौर्य के आवास पर छापेमारी को पक्षपातपूर्ण बताया.

सपा नेता ने कहा कि मौर्य बदायूँ में ही हैं और प्रशासन ने उनको पहले से अलर्ट कर खानापूर्ति करने के लिए छापेमारी की कार्रवाई की है. उनका आरोप है कि प्रशासन ने सूचना लीक करके छापा मारा. उन्होंने कहा, 'यदि मौर्य बदायूँ में नहीं हैं तो वह तुरंत मीडिया के सामने आकर मुझे झूठा साबित करें.'

यादव ने कहा कि प्रशासन को मौर्य का मोबाइल नम्बर भी ट्रेस करना चाहिए. उन्होंने प्रशासन पर बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में आचार संहिता की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. ऐसे में आयोग को अपनी निष्पक्षता का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए.

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बदायूं स्थित आवास पर मंगलवार को छापेमारी हुई. नगर मजिस्ट्रेट कमलेश कुमार अवस्थी भारी पुलिस बल के साथ आवास विकास कालोनी स्थित मकान पर गये और पूरे मकान की गहन तलाशी ली.

दरअसल धर्मेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य बदायूं में रहकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके आवास पर बाहरी लोग एकत्र हैं. इसी शिकायत के आधार पर आयोग की टीम ने छापेमारी की.

अवस्थी ने बताया कि छापेमारी जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर की गयी. स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य बदायूं लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं. अवस्थी के अनुसार छापेमारी के दौरान हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य नहीं मिले. वह किराये के मकान में रहते हैं और छापे के दौरान वहां मकान मालिक के परिवार के अतिरिक्त कोई अन्य नहीं मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: रमजान की विदाई और ईद की खुशी, जानें गोरखपुर में नमाज़ का समय और खास बातें
रमजान की विदाई और ईद की खुशी, जानें गोरखपुर में नमाज़ का समय और खास बातें
'लोकतंत्र को बचाने के लिए जरूरी...', चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी पर बोले सपा सांसद
'लोकतंत्र को बचाने के लिए जरूरी...', चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी पर बोले सपा सांसद
Bihar News: नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को लेंगे शपथ, पटना में होगा समारोह
बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को लेंगे शपथ, पटना में होगा समारोह
Agra News: कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, सांस लेने में दिक्कत; 40 लोगों का इलाज जारी
आगरा: कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, सांस लेने में दिक्कत; 40 लोगों का इलाज जारी

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल! नेतन्याहू बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जान...'
ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल! नेतन्याहू बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जान...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget