एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा उपचुनाव: पति आज़म खान का गढ़ बचाने सांसद पत्नी चुनावी मैदान में

समाजवादी पार्टी ने रामपुर से आजम खान की पत्नी तंजीम फ़ातिमा को विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि यूपी में 11 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है जिसके लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी.

लखनऊ: अपने पति आजम खान की लाज बचाने अब उनकी पत्नी चुनावी मैदान में आ गई हैं. तंजीम फ़ातिमा को समाजवादी पार्टी ने रामपुर से उम्मीदवार बनाया है. पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज इस फ़ैसले का एलान किया. तंजीन अभी राज्यसभा की सांसद हैं. साल भर बाद उन्हें रिटायर होना था. लेकिन आज़म खान कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे. इसीलिए आख़िरकार उन्होंने भरोसा अपने परिवार पर ही किया. उनके छोटे बेटे अब्दुल्ला आज़म भी विधायक हैं. आज़म खान नौ बार रामपुर से विधायक रहे. लेकिन मोदी लहर में भी वे लोकसभा चुनाव जीत गए. अब वे सांसद हैं. इसीलिए रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 तारीख को वोटों की गिनती होगी.

रामपुर की सीट आजम खान के लिए इज़्ज़त की लड़ाई बन गई है. बीजेपी इस पार हर हाल में यहां चुनाव जीतना चाहती है जबकि आजम की चिंता अपने गढ़ बचाने की है. उन पर तो मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. जबसे यूपी में बीजेपी की सरकार बनी है. वे कभी चैन से नहीं रह पाए. लोकसभा चुनाव के बाद से उनका सुख चैन ख़त्म हो गया है. लोकसभा चुनाव में रामपुर ही नहीं, मुरादाबाद और संभल की सीट भी बीजेपी हार गई. आजम ने अपने इलाके में मोदी मोदी के नारे को बेअसर कर दिया. इसके बाद से ही वे योगी सरकार के निशाने पर रहे हैं. अप तक उन पर 81 केस दर्ज को चुके हैं. भैंस की चोरी से लेकर डकैती और जमीन पर क़ब्ज़े की. उनके बेटे, पत्नी और मॉं पर भी मुक़दमे हुए. समाजवादी सरकार में सबसे ताक़तवर मंत्री रहे आजम पर गिरफ़्तारी का ख़तरा मँडरा रहा है. वे कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते रहते हैं.

कभी यूपी की सियासत के किंग खान रहे आजम खान अपना अस्तित्व पचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. समाजवादी पार्टी में भी कई लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं. आज़म के समर्थन में मुलायम सिंह ने ढाई साल पाद प्रेस कनफ़्रेंस किया. अखिलेश यादव ने रामपुर में डेरा जमाया. लेकिन सड़क पर आंदोलन खड़ा करने में नाकाम रहे. रामपुर में हो रहे उप चुनाव के लिए बीजेपी ने भारत भूषण गुप्ता को चुनाव लड़ने का टिकट दिया है. बीएसपी और कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बीएसपी का गठबंधन था. इस बार बीजेपी के सामने सब अलग अलग लड़ रहे हैं. रामपुर में 50 प्रतिशत से भी अधिक मुस्लिम वोटर हैं. लेकिन एसपी, बीएसपी और कांग्रेस ने भी मुस्लिम उम्मीदवार ही दिया है.

यह भी पढ़ें-

योगी सरकार पर भड़कीं प्रियंका, कहा- पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को गले लगा रहा है, बचा रहा है 

जम्मू कश्मीर को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, गृह मंत्री अमित शाह तीन अक्टूबर को करेंगे रवाना

यूपी उपचुनाव: बीजेपी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट, लखनऊ कैंट से सुरेश तिवारी को मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
Jehanabad News: जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
Abhijeet Dipke News: अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget