एक्सप्लोरर

सुल्तानपुर: समाजवादी दंगल के चलते हाशिए पर मुलायम, अखिलेश का दबदबा कायम

सुल्तानपुर: समाजवादी पार्टी में मचे 'गृह युद्ध' में स्थानीय स्तर पर एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव जहां हाशिए पर पहुंच गए हैं, वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दबदबा कायम है. यहां दोनों खेमों के बीच हुए शक्ति प्रदर्शन में पदाधिकारियों ने शपथ पत्र के जरिए अखिलेश यादव में आस्था जताई है. एक महिला समेत दो एसपी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री में नहीं बल्कि मुलायम में आस्था जताई है.

सैकड़ों एसपी सदस्यों ने अखिलेश यादव में जताई आस्था

एसपी में मची रार की चिंगारी सुल्तानपुर जिले तक पहुंच चुकी है. अखिलेश और मुलायम के बीच मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. शक्ति प्रदर्शन के जरिए एसपी सदस्य अपनी आस्था मुख्यमंत्री में जता रहे हैं. एक जनवरी को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में हुए एसपी के अधिवेशन मे पहुंचे जिले के सैकड़ों एसपी सदस्यों ने अखिलेश यादव में आस्था जताई.

कार्रवाई रजिस्टर पर सैकड़ों पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई. मुलायम सिंह यादव का साथ छोड़कर जिले के लगभग सभी प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मुख्यमंत्री के साथ हो गए हैं. इसका खुलासा तब हुआ, जब अखिलेश यादव के निर्देश पर अधिवेशन में समर्थन देने वाले एमएलए समेत पदाधिकारियों की सूची लेकर रात करीब आठ बजे विधायक अरुण वर्मा जिले के एसपी कार्यालय पहुंचे.

'हम अपनी पूरी निष्ठा अखिलेश यादव में रखते हैं'

यहां पर पहले से ही जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव के स्तर से पदाधिकारियों को बुलाया गया था. सूची मिलते ही पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के समर्थन में शपथ पत्र दिया और कहा कि 'हम अपनी पूरी निष्ठा अखिलेश यादव में रखते है.' कल तक जो लोग मुलायम सिंह यादव के चौखट की परिक्रमा करते नहीं थकते थे, वे भी एकाएक साथ छोड़कर मुख्यमंत्री के खेमे में पहुंच गए हैं.

एसपी सदस्य डॉ. सुरभि शुक्ला, उनके पति संदीप शुक्ला एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद अभी भी मुलायम के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. बाकी सभी ने अखिलेश में आस्था जताई है. इस बारे में जिला महासचिव मोहम्मद अहमद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिले के समस्त पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर आस्था ही नहीं जताई है बल्कि बकायदे शपथ पत्र देकर वे अखिलेश के साथ खड़े हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget