एक्सप्लोरर

राम मंदिर पर भागवत के बयान का अयोध्या के साधु संतों ने किया स्वागत, कहा- मन की बात कही 

महंत गोपाल दास ने कहा कि मंदिर निर्माण होकर रहेगा यह सत्य है लेकिन उसमें सहयोगी हर किसी को बनना होगा. उनकी मानें तो बीजेपी के घोषणापत्र मे मंदिर निर्माण है, इसलिए अब उस पर ध्यान केंद्रित कर मोहन भागवत के विचारों पर मोदी सरकार आगे बढ़े.

लखनऊ: संघ प्रमुख मोहन भागवत के राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने की मांग का अयोध्या के साधु संतों ने स्वागत किया है. अयोध्या के विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने भी कहा कि भागवत ने उनके मन की बात कही है. अयोध्या के धर्माचार्यों ने मांग की है कि मंदिर आंदोलन मे शहीद हुए कारसेवकों को सरकार अपनी श्रद्धांजली दे.

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में विजयदशमी की पूर्व संध्या पर स्वयंसेवकों के सामने विचार व्यक्त कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए कानून बनना चाहिए. लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनकी चुनी हुई सरकार होने के बावजूद राम मंदिर का निर्माण क्यों नहीं हो रहा है? उनके इस विचार पर संतों ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण विश्व के हिन्दुओं का सपना है. इसके लिए लाखों ने अपने प्राणों की आहूति दी है, और आज भी तत्पर हैं. मंदिर आंदोलन देश की स्वतंत्रता की तरह धार्मिक और सांस्कृतिक आजादी को प्राप्त करने का शंखनाद है. महंत गोपाल दास ने कहा कि मंदिर निर्माण होकर रहेगा यह सत्य है लेकिन उसमें सहयोगी हर किसी को बनना होगा. उनकी मानें तो बीजेपी के घोषणापत्र मे मंदिर निर्माण है, इसलिए अब उस पर ध्यान केंद्रित कर मोहन भागवत के विचारों पर मोदी सरकार आगे बढ़े. उनका विजय दशमी की पूर्व संध्या पर दिया गया बयान हिन्दुओं की भावनाओं का आदर है. सदगुरूसदन के महंत और केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की सदस्य सिया किशोरी शरण ममहाराज ने कहा श्रीराम हमारी आस्था श्रद्धाऔर विश्वास के केन्द्र हैं. संघचालक का बयान गंभीर ही नहीं आज की वर्तमान स्थित को देखकर है. केन्द्र सरकार का चयन भारत के हिन्दुओं ने श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के साथ हिन्दुओं की धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिएकिया था अब सरकार की बारी है.

सनकादिक आश्रम के पीठाधीश्वर और केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य महंत कन्हैया दास ने कहा कि भागवत के बयान से राम जन्म भूमि के लिये आंदोलन कर रहे रामसेवक आशान्वित हुये हैं.विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा सरसंघचालक हमारे परिवार के मुखिया हैं.उनका संदेश ही परिवार के लिए साफ संकेत है.बीजेपी सरकार अपने उत्तरदायित्व को समझे और कानून बनाकर मंदिर आंदोलन के शहीदो का सम्मान करे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक
दिल्ली: RML अस्पताल का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने को तैयार, जल्द मिलेगा आधुनिक इलाज
दिल्ली: RML अस्पताल का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने को तैयार, जल्द मिलेगा आधुनिक इलाज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget